Modi celebrated Diwali by lighting Ramjyoti at his residence

PM Modi RamJyoti: प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आवास पर ‘रामज्योति’ जलाकर मनाया दीपोत्सव

 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आवास पर ‘रामज्योति’ जलाकर मनाया दीपोत्सव

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर रामज्योति जलाकर दीपोत्सव मनाया। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से अपने-अपने घरों में रामज्योति प्रज्ज्वलित कर भगवान राम का स्वागत करने और देशभर में दीपावली जैसा उत्सव का माहौल बनाने का आग्रह किया था। देशवासियों से किए गए इसी आग्रह के तहत प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं दिल्ली के अपने आधिकारिक आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर रामज्योति जलाकर दीपोत्सव मनाया। अयोध्या में सोमवार को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से रामज्योति जलाने का आग्रह करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा था, अयोध्या धाम में आज राम लला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। इस पुनीत अवसर पर सभी देशवासियों से मेरा आग्रह है कि रामज्योति प्रज्वलित कर अपने घरों में भी उनका स्वागत करें। जय सियाराम! बता दें कि सोमवार के यादगार दिन से देश के सभी लोगों को जोड़ने के मेगा अभियान के तहत भाजपा ने 22 जनवरी को रात में अपने-अपने घरों में पांच दिए (रामज्योति) अवश्य जलाने का आग्रह किया था और इसे लेकर पार्टी ने देशभर में बूथ स्तर तक जाकर घर-घर तक यह मेगा अभियान भी चलाया था।

 

 

 

×
Date : 22 January 2024 Posted By : EDITOR
PM Modi RamJyoti: प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आवास पर ‘रामज्योति’ जलाकर मनाया दीपोत्सव
News Image

 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आवास पर 'रामज्योति' जलाकर मनाया दीपोत्सव

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर रामज्योति जलाकर दीपोत्सव मनाया। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से अपने-अपने घरों में रामज्योति प्रज्ज्वलित कर भगवान राम का स्वागत करने और देशभर में दीपावली जैसा उत्सव का माहौल बनाने का आग्रह किया था। देशवासियों से किए गए इसी आग्रह के तहत प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं दिल्ली के अपने आधिकारिक आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर रामज्योति जलाकर दीपोत्सव मनाया। अयोध्या में सोमवार को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से रामज्योति जलाने का आग्रह करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा था, अयोध्या धाम में आज राम लला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। इस पुनीत अवसर पर सभी देशवासियों से मेरा आग्रह है कि रामज्योति प्रज्वलित कर अपने घरों में भी उनका स्वागत करें। जय सियाराम! बता दें कि सोमवार के यादगार दिन से देश के सभी लोगों को जोड़ने के मेगा अभियान के तहत भाजपा ने 22 जनवरी को रात में अपने-अपने घरों में पांच दिए (रामज्योति) अवश्य जलाने का आग्रह किया था और इसे लेकर पार्टी ने देशभर में बूथ स्तर तक जाकर घर-घर तक यह मेगा अभियान भी चलाया था।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]