Prime Minister Modi has approved railway projects in Odisha

प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा में रेलवे के 73,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है : अश्विनी वैष्णव

 

प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा में रेलवे के 73,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है : अश्विनी वैष्णव

कटक। ओडिशा के कटक रेलवे स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार का उद्घाटन शनिवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया। इस दौरान कटक के स्थानीय नेता, सांसद और बड़ी संख्या में नागरिक भी मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने केंद्रीय मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और इस ऐतिहासिक अवसर पर खुशी जाहिर की। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह मानना है कि पूर्वी भारत के विकास से ही देश का समग्र विकास संभव है। प्रधानमंत्री के इस दृष्टिकोण के तहत ओडिशा को विशेष स्थान दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा में रेलवे के 73,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है, जिसमें मयूरभंज और क्योंझर जिले के तीन प्रमुख रेलवे प्रोजेक्ट्स का भूमि पूजन आज किया गया। इन तीन प्रोजेक्ट्स में बंगीरिपोसी-गोरुमहिसन, बादामपहाड़-क्योंझर और बुधमारा-चाकुलिया परियोजना शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं आदिवासी इलाकों की कनेक्टिविटी को सुधारने के लिए हैं। इनसे नॉर्दर्न ओडिशा के क्षेत्र में विकास की गति तेज होगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जो उड़ीसा और आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगे। इसके अलावा, उन्होंने हाइड्रोजन ट्रेन के बारे में बताया कि भारत दुनिया के शीर्ष 5 देशों में शामिल होगा जो हाइड्रोजन ट्रेन की तकनीक में महारत हासिल करेगा। 1200 हॉर्स पावर की हाइड्रोजन ट्रेन का विकास तेजी से हो रहा है और जल्द ही टेस्टिंग के लिए यह उपलब्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

नीतीश कुमार का जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय, 24 को हो सकती है घोषणा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नीतीश कुमार का जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय, 24 को हो सकती है घोषणा -निशांत कुमार बहुत जल्द सरकार और संगठन दोनों में अहम जिम्मेदारी संभालेंगे पटना । जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा है कि नीतीश कुमार का पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय […]

बिहार दिवस पर राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं, पीएम ने कहा- प्रगति के नए अध्याय गढ़ रहा प्रदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बिहार दिवस पर राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं, PM ने कहा- प्रगति के नए अध्याय गढ़ रहा प्रदेश नई दिल्ली । बिहार दिवस के अवसर पर देश के शीर्ष नेताओं ने राज्य के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए इसके गौरवशाली इतिहास और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस मौके पर […]