Prime Minister Modi will bring Madhya Pradesh among

मध्यप्रदेश को देश के प्रथम तीन शीर्ष राज्यों में लायेंगे : प्रधानमंत्री मोदी

 

मध्यप्रदेश को देश के प्रथम तीन शीर्ष राज्यों में लायेंगे : प्रधानमंत्री मोदी
ग्वालियर से प्रदेश को दीं 19 हजार करोड़ की सौगात
प्रधानमंत्री मोदी ने दिया है गरीब कल्याण पर विशेष ध्यान: मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि स्वच्छता में मध्यप्रदेश नंबर एक है। मध्यप्रदेश को विकास के क्षेत्र में भी टॉप पर लाने की गारंटी से अवगत कराते हुए यह बताना जरूरी है कि मध्यप्रदेश इस समय देश के 10 टॉप राज्यों में शामिल है। इसे प्रथम तीन शीर्ष राज्यों में लाएंगे।
प्रधानमंत्री श्री मोदी आज ग्वालियर के मेला ग्राउण्ड में जन सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मध्यप्रदेश को 19 हजार करोड़ लागत के अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
मोदी ने कहा कि आधुनिक अधोसंरचना और अच्छी कानून व्यवस्था से प्रत्येक क्षेत्र में विकास आसान हो जाता है। किसान हों या कारोबारी या फिर साधारण नागरिक सभी फलते-फूलते हैं। एक समय था जब मध्यप्रदेश विशेषकर ग्वालियर-चंबल अंचल क्राइम और करप्शन का शिकार था। लेकिन अब यहां जीवन सुगम हो रहा है। समृद्धि का मार्ग आसान हुआ है। सामाजिक क्षेत्र में भी अन्याय और अत्याचार के स्थान पर विकास की ललक देखने को मिल रही है। सरकार ने सामाजिक न्याय के साथ लोगों की समस्याओं को हल करने और उनकी सुनवाई के माध्यम मजबूत बनाए हैं। आज के युवाओं ने दुरावस्था का वह समय नहीं देखा, प्रगतिशील मध्यप्रदेश ही देखा है। ग्वालियर अंचल में अनेक कार्यों के साथ ही प्रदेश के विभिन्न स्थानों को 19 हजार करोड़ की सौगातें मिली हैं।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि देश को अनेक क्रांतिवीर देने वाले ग्वालियर अंचल की धरती एक प्रेरणा स्थल है। यहां राष्ट्र रक्षा के लिए देशभक्तों ने अपने को खपा दिया। इस धरती से करीब सवा दो लाख हितग्राहियों को दीवाली और धनतेरस के पहले ही गृह प्रवेश का सौभाग्य मिला है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार के अनेक अवसर खुलेंगे। भारत विश्व में एक ताकत बन रहा है। शीघ्र ही भारत विश्व की तीन प्रथम अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा।
सपनों के अनुरूप मिल रहा मकान
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने प्रत्येक क्षेत्र में लोगों का कल्याण सुनिश्चित किया है। करीब चार करोड़ लोगों को अपना घर मिला है। मध्यप्रदेश में भी लाखों लोगों को अपने मकान का सपना पूरा करने का अवसर मिला है। आवास निर्माण में महत्वपूर्ण बात यह है कि हितग्राही को अपने सपनों के अनुरूप मकान बनाने का अवसर मिला है। जैसे-जैसे मकान के निर्माण का र्का पूर्ण होता जाता है, हितग्राही के खाते में राशि डालने का कार्य भी होता है। इन मकानों के साथ टॉयलेट सुविधा, बिजली और उज्जवला गैस कनेक्शन एवं नल से जल का लाभ भी दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में घरों की रजिस्ट्री ज्यादातर महिलाओं के नाम हो रही है। उम्मीद की जाना चाहिए कि इन घरों में आने के बाद सभी परिवार बच्चों को पढ़ाएंगे और उन्हें कौशल सिखाएंगे।
नारी सशक्तिकरण
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि नारी सशक्तिकरण का कार्य राष्ट्र निर्माण के रूप में एक समर्पित मिशन है। पूर्व में बहनों के लिए एक तिहाई आरक्षण की बात की गई, लेकिन इस बारे में कानून के निर्माण को रोक दिया गया। आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक सच्चाई है। विकास की गाथा में मातृ शक्ति की भागीदारी बढ़े, इस दिशा में आगे जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IMD की रिपोर्ट : बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IMD की रिपोर्ट: बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश नई दिल्ली: दक्षिण झारखंड और उससे सटे उत्तर-आंतरिक ओडिशा (North Interior Odisha) पर स्थित अवदाब (Depression) सोमवार को आगे बढ़ा जिसकी वजह से ओडिशा और झारखण्ड में काफी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गयी. […]

India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot Mumbai: CM of Maharashtra Shri. Devendra Fadnavis positions Maharashtra as a future hub for gaming and esports as India Rising: Road to EWC brings together global competition, creators […]