Prime Video released the trailer of Chhorii 2

प्राइम वीडियो ने रिलीज़ किया छोरी 2 का ट्रेलर -Chhorii 2 – Official Trailer

प्राइम वीडियो ने रिलीज़ किया छोरी 2 का ज़बरदस्त ट्रेलर-तिलिस्मी ताक़तों के खिलाफ़ एक माँ की और भी गहरी, अधिक गहन लड़ाई; 11 अप्रैल को होगी रिलीज़

Mumbai: भारत में दर्शकों के मनोरंजन के सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो ने आज 2021 की ओरिजिनल हॉरर फिल्म छोरी के बहुप्रतीक्षित सीक्वल छोरी 2 का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर लॉन्च किया है। अपने पिछले भाग की पेचीदा दुनिया का विस्तार करते हुए जो लोककथाओं में गहराई से निहित रहस्यपूर्ण कहानी कहने के लिए प्रसिद्ध थी, यह नया चैप्टर लोक कहानियों के हॉरर, तिलिस्मी दहशत और अनजानी ताकतों से लड़ने वाली एक माँ के अटूट जज़्बे में हमें और भी गहरा लेकर जाता है। टी-सीरीज़, एबंडेंशिया एंटरटेनमेंट, साइक और टैमारिस्क लेन प्रोडक्शन की इस हॉरर फिल्म का निर्देशन विशाल फुरिया, ने किया है और इसमें नुसरत भरुचा ने साक्षी के क़िरदार में वापसी की है, उनके साथ सोहा अली ख़ान ने बहुत अहम भूमिका निभाई है, गश्मीर महाजनी, सौरभ गोयल, पल्लवी अजय, कुलदीप सरीन, और हार्दिका शर्मा जैसे कलाकारों भी नज़र आने वाले हैं। भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों एवं क्षेत्रों में 11 अप्रैल 2025 को प्राइम वीडियो पर छोरी 2 का एक्सक्लूसिव प्रीमियर होगा।
ज़मीन के नीचे बनी अनजान गुफाओं पर आधारित, छोरी 2 का ट्रेलर दर्शकों को साक्षी की भूतिया दुनिया में वापस लेकर जाता है, जो अब और भी ज़्यादा अंधेरे से भरपूर, घातक और भयावह है। भूतिया रीति-रिवाज़, भूतिया आकृतियाँ और बेचैनी बढ़ाने वाली लोक कहानियाँ एक ख़ौफ़नाक माहौल बनाती हैं, जैसे-जैसे वह अपनी बेटी, इशानी की जान बचाने के लिए शैतान तिलिस्मी ताक़तों का सामना करती है। सोहा अली खान का रहस्यपूर्ण, ‘दासी माँ’ का किरदार परेशानी को और भी बढ़ा देता है। यह ट्रेलर डर के पीछे छुपी एक भावनात्मक ज़िंदा रहने की कहानी, बुराई के खिलाफ़ एक माँ की हार न मानने वाली लड़ाई को दिखाता है, जो गहरे भय और अप्रत्याशित मोड़ से भरे एक भयावह, अधिक गहन अध्याय का वादा करता है।
साक्षी की दुनिया में लौटने के बारे में बताते हुए, नुसरत भरुचा ने कहा, “छोरी 2 में साक्षी के रूप में वापसी करना मेरे करियर के सबसे बढ़िया और फ़ायदेमंद तज़ुर्बों में से एक रहा है। हार माने बिना अपने बच्चे की जान बचाने के 7 साल बाद, साक्षी का सबसे गहरा डर सच्चाई में बदल जाता है, जो कहानी में नए जज़्बात और गहराई में ले जाता है। इस भाग में डर और भी ज़्यादा गहरा, ज़्यादा ताक़तवर और बहुत हद तक असली लगता है क्योंकि ये एक माँ के अत्यंत बुरे सपनों को बयाँ करता है। विशाल ने बड़ी ख़ूबसूरती से सिहरन पैदा कर देने वाले पलों को बेबाक जज़्बातों के साथ तैयार किया है, जिससे कहानी ज़िंदा रहने की भावना, प्यार और एक माँ अपने बच्चे की हिफाज़त करने के लिए किस हद तक जा सकती है, उसका एक मज़ेदार ताना-बाना बन गई है।”
छोरी के इस भाग में शामिल होने वाली सोहा अली खान ने कहा, “छोरी 2 के हुनरमंद कलाकारों में शामिल होना और इस तरह के दिलकश क़िरदार को निभाना मेरे लिए एक रोमांचक नई चुनौती थी। जिस बात ने मुझे फिल्म की ओर खींचा, वह यह थी कि कैसे यह उथल-पुथल, माहौल के डर को लोक कहानियों को एक साथ मिलाती है जिसकी जड़ें हमारी संस्कृति में है। मेरा किरदार अनेक रंगों वाला है – इसमें खतरा है लेकिन रहस्य भी है। वो कोई ऐसी इंसान नहीं है जिसकी आगे की ज़िंदगी को आप आसानी से समझ सकते हैं, जिसने उसे पर्दे पर उतारे जाने के लिए एक मनमोहक क़िरदार बना दिया। विशाल ने एक ऐसी दुनिया तैयार की है जहाँ हर तरफ से डर चला आता है, और इसका हिस्सा बनने से मुझे एक अदकारा के रूप में खुद के एक बिल्कुल नए पहलु को तलाशने का मौका मिला।”
इस फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए निर्देशक, विशाल फुरिया ने कहा, “छोरी 2 के साथ, हम केवल एक सीक्वल नहीं बनाना चाहते थे – हम हर उस चीज़ को बड़ा करना चाहते थे जिसने पहली फिल्म को इतना ख़ौफ़नाक और भावनात्मक तौर पर ज़बरदस्त बनाया था। इस चैप्टर में छोरी की दुनिया और भी बड़ी हो जाती है; लोक कहानियाँ गहरी हो जाती हैं, और साक्षी का सामना करने वाली शैतानी ताक़त और भी ज़्यादा निजी और ख़तरनाक लगती है। हमने नए किरदार, नए भाग और अनजाने मोड़ पेश किए हैं और वो भी उस असली कहानी को साथ लेकर चलते हुए किया गया है जो कहानी को इसकी ख़ास वास्तविकता प्रदान करती है। इसका सार के रूप में, छोरी 2 एक माँ की किसी ऐसी चीज़ के खिलाफ़ लगातार की जाने वाली लड़ाई है जो हर जगह मौजूद है, और यहीं असली दहशत छिपी हुई है।”
एबंडेंशिया एंटरटेनमेंट के फाउंडर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, विक्रम मल्होत्रा ​​ने कहा, “छोरी 2 के साथ, हम पहली फिल्म की क़ामयाबी को आगे बढ़ा रहे हैं और इस भाग को नई ऊँचाइयों पर ले जा रहे हैं। एक खास तरह की कहानियाँ पेश करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के तहत, यह फिल्म हमारी कॉन्टेंट लाइब्रेरी का एक बहुत ही ख़ास हिस्सा है, जो बस हॉरर और पैरानॉर्मल कहानियों के लिए है। छोरी 2 इस बात की एक बिल्कुल सही मिसाल है कि कैसे हॉरर का विषय गहरे डर को दर्शा सकती है, सोच को चुनौती दे सकती है और एक ऐसा मज़ेदार अनुभव प्रदान कर सकती है जो असल में दर्शकों से जुड़ जाता है। ऐसी ज़बरदस्त कहानियों को ज़िंदा रूप देना हमारी कोशिश बनी हुई है और हम अपने लंबे समय के पार्टनर प्राइम वीडियो के साथ दुनिया भर के दर्शकों को छोरी की दुनिया में एक और कभी न भूलने वाला चैप्टर पेश करने को लेकर बहुत खुश हैं।”

×
Date : 07 April 2025 Posted By : EDITOR
प्राइम वीडियो ने रिलीज़ किया छोरी 2 का ट्रेलर -Chhorii 2 – Official Trailer
News Image

प्राइम वीडियो ने रिलीज़ किया छोरी 2 का ज़बरदस्त ट्रेलर-तिलिस्मी ताक़तों के खिलाफ़ एक माँ की और भी गहरी, अधिक गहन लड़ाई; 11 अप्रैल को होगी रिलीज़

Mumbai: भारत में दर्शकों के मनोरंजन के सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो ने आज 2021 की ओरिजिनल हॉरर फिल्म छोरी के बहुप्रतीक्षित सीक्वल छोरी 2 का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर लॉन्च किया है। अपने पिछले भाग की पेचीदा दुनिया का विस्तार करते हुए जो लोककथाओं में गहराई से निहित रहस्यपूर्ण कहानी कहने के लिए प्रसिद्ध थी, यह नया चैप्टर लोक कहानियों के हॉरर, तिलिस्मी दहशत और अनजानी ताकतों से लड़ने वाली एक माँ के अटूट जज़्बे में हमें और भी गहरा लेकर जाता है। टी-सीरीज़, एबंडेंशिया एंटरटेनमेंट, साइक और टैमारिस्क लेन प्रोडक्शन की इस हॉरर फिल्म का निर्देशन विशाल फुरिया, ने किया है और इसमें नुसरत भरुचा ने साक्षी के क़िरदार में वापसी की है, उनके साथ सोहा अली ख़ान ने बहुत अहम भूमिका निभाई है, गश्मीर महाजनी, सौरभ गोयल, पल्लवी अजय, कुलदीप सरीन, और हार्दिका शर्मा जैसे कलाकारों भी नज़र आने वाले हैं। भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों एवं क्षेत्रों में 11 अप्रैल 2025 को प्राइम वीडियो पर छोरी 2 का एक्सक्लूसिव प्रीमियर होगा।
ज़मीन के नीचे बनी अनजान गुफाओं पर आधारित, छोरी 2 का ट्रेलर दर्शकों को साक्षी की भूतिया दुनिया में वापस लेकर जाता है, जो अब और भी ज़्यादा अंधेरे से भरपूर, घातक और भयावह है। भूतिया रीति-रिवाज़, भूतिया आकृतियाँ और बेचैनी बढ़ाने वाली लोक कहानियाँ एक ख़ौफ़नाक माहौल बनाती हैं, जैसे-जैसे वह अपनी बेटी, इशानी की जान बचाने के लिए शैतान तिलिस्मी ताक़तों का सामना करती है। सोहा अली खान का रहस्यपूर्ण, 'दासी माँ' का किरदार परेशानी को और भी बढ़ा देता है। यह ट्रेलर डर के पीछे छुपी एक भावनात्मक ज़िंदा रहने की कहानी, बुराई के खिलाफ़ एक माँ की हार न मानने वाली लड़ाई को दिखाता है, जो गहरे भय और अप्रत्याशित मोड़ से भरे एक भयावह, अधिक गहन अध्याय का वादा करता है।
साक्षी की दुनिया में लौटने के बारे में बताते हुए, नुसरत भरुचा ने कहा, "छोरी 2 में साक्षी के रूप में वापसी करना मेरे करियर के सबसे बढ़िया और फ़ायदेमंद तज़ुर्बों में से एक रहा है। हार माने बिना अपने बच्चे की जान बचाने के 7 साल बाद, साक्षी का सबसे गहरा डर सच्चाई में बदल जाता है, जो कहानी में नए जज़्बात और गहराई में ले जाता है। इस भाग में डर और भी ज़्यादा गहरा, ज़्यादा ताक़तवर और बहुत हद तक असली लगता है क्योंकि ये एक माँ के अत्यंत बुरे सपनों को बयाँ करता है। विशाल ने बड़ी ख़ूबसूरती से सिहरन पैदा कर देने वाले पलों को बेबाक जज़्बातों के साथ तैयार किया है, जिससे कहानी ज़िंदा रहने की भावना, प्यार और एक माँ अपने बच्चे की हिफाज़त करने के लिए किस हद तक जा सकती है, उसका एक मज़ेदार ताना-बाना बन गई है।"
छोरी के इस भाग में शामिल होने वाली सोहा अली खान ने कहा, “छोरी 2 के हुनरमंद कलाकारों में शामिल होना और इस तरह के दिलकश क़िरदार को निभाना मेरे लिए एक रोमांचक नई चुनौती थी। जिस बात ने मुझे फिल्म की ओर खींचा, वह यह थी कि कैसे यह उथल-पुथल, माहौल के डर को लोक कहानियों को एक साथ मिलाती है जिसकी जड़ें हमारी संस्कृति में है। मेरा किरदार अनेक रंगों वाला है - इसमें खतरा है लेकिन रहस्य भी है। वो कोई ऐसी इंसान नहीं है जिसकी आगे की ज़िंदगी को आप आसानी से समझ सकते हैं, जिसने उसे पर्दे पर उतारे जाने के लिए एक मनमोहक क़िरदार बना दिया। विशाल ने एक ऐसी दुनिया तैयार की है जहाँ हर तरफ से डर चला आता है, और इसका हिस्सा बनने से मुझे एक अदकारा के रूप में खुद के एक बिल्कुल नए पहलु को तलाशने का मौका मिला।"
इस फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए निर्देशक, विशाल फुरिया ने कहा, "छोरी 2 के साथ, हम केवल एक सीक्वल नहीं बनाना चाहते थे - हम हर उस चीज़ को बड़ा करना चाहते थे जिसने पहली फिल्म को इतना ख़ौफ़नाक और भावनात्मक तौर पर ज़बरदस्त बनाया था। इस चैप्टर में छोरी की दुनिया और भी बड़ी हो जाती है; लोक कहानियाँ गहरी हो जाती हैं, और साक्षी का सामना करने वाली शैतानी ताक़त और भी ज़्यादा निजी और ख़तरनाक लगती है। हमने नए किरदार, नए भाग और अनजाने मोड़ पेश किए हैं और वो भी उस असली कहानी को साथ लेकर चलते हुए किया गया है जो कहानी को इसकी ख़ास वास्तविकता प्रदान करती है। इसका सार के रूप में, छोरी 2 एक माँ की किसी ऐसी चीज़ के खिलाफ़ लगातार की जाने वाली लड़ाई है जो हर जगह मौजूद है, और यहीं असली दहशत छिपी हुई है।"
एबंडेंशिया एंटरटेनमेंट के फाउंडर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, विक्रम मल्होत्रा ​​ने कहा, "छोरी 2 के साथ, हम पहली फिल्म की क़ामयाबी को आगे बढ़ा रहे हैं और इस भाग को नई ऊँचाइयों पर ले जा रहे हैं। एक खास तरह की कहानियाँ पेश करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के तहत, यह फिल्म हमारी कॉन्टेंट लाइब्रेरी का एक बहुत ही ख़ास हिस्सा है, जो बस हॉरर और पैरानॉर्मल कहानियों के लिए है। छोरी 2 इस बात की एक बिल्कुल सही मिसाल है कि कैसे हॉरर का विषय गहरे डर को दर्शा सकती है, सोच को चुनौती दे सकती है और एक ऐसा मज़ेदार अनुभव प्रदान कर सकती है जो असल में दर्शकों से जुड़ जाता है। ऐसी ज़बरदस्त कहानियों को ज़िंदा रूप देना हमारी कोशिश बनी हुई है और हम अपने लंबे समय के पार्टनर प्राइम वीडियो के साथ दुनिया भर के दर्शकों को छोरी की दुनिया में एक और कभी न भूलने वाला चैप्टर पेश करने को लेकर बहुत खुश हैं।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

जियोहॉटस्टार ने ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के सीजन 2 की घोषणा की, 24 नवंबर से होगा प्रीमियर

📰 Generate e-Paper Clip जियोहॉटस्टार ने ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के सीजन 2 की घोषणा की, 24 नवंबर से होगा प्रीमियर 25 कड़ियों का यह नया सीजन महाभारत के निर्णायक अध्यायों को उजागर करेगा, हर हफ्ते रिलीज होंगे नए एपिसोड Mumbai: बहुत कम ऐसी कहानियाँ हैं जो पीढ़ियों से चली आ रही हैं और आज भी […]

NETFLIX’S UNACCUSTOMED EARTH DEBUTS OFFICIAL TRAILER

📰 Generate e-Paper Clip NETFLIX’S UNACCUSTOMED EARTH DEBUTS OFFICIAL TRAILER Mumbai: Netflix released the official trailer, key art and new images for Unaccustomed Earth, the upcoming family drama series from John Wells Productions starring Freida Pinto coming to Netflix December 17. Inspired by Jhumpa Lahiri’s internationally beloved 2008 short story collection of the same name, […]