Priyanka Chopra reached Prayagraj to attend Maha Kumbh 2025

महाकुंभ 2025 में शामिल होने प्रयागराज पहुंची प्रियंका चोपड़ा

महाकुंभ 2025 में शामिल होने प्रयागराज पहुंची प्रियंका चोपड़ा

मुंबई । हाल ही में अंतरराष्ट्रीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा महा कुंभ 2025 में शामिल होने प्रयागराज पहुंची हैं। प्रियंका ने महा कुंभ के दौरान अपने अनुभवों की झलक सोशल मीडिया पर साझा की। कुछ घंटों पहले, उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें प्रयागराज शहर की झलक दिखाई गई। वीडियो में, प्रियंका कार से यात्रा करती नजर आईं, और फैंस ने इसे उनके महा कुंभ यात्रा का संकेत माना। यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले रही हैं। इससे पहले, वह अपनी बेटी मालती मैरी और पति निक जोनास के साथ अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने पहुंची थीं। उस यात्रा में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। पीले रंग की साड़ी में प्रियंका बेहद खूबसूरत दिखीं, वहीं निक जोनास क्रीम कुर्ता-पजामा में भारतीय परिधानों को अपनाए नजर आए। हाल ही में, प्रियंका को हैदराबाद एयरपोर्ट पर भी देखा गया था। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह टोरंटो से हैदराबाद पहुंची थीं। इस पोस्ट में उन्होंने ओम इमोटिकॉन का इस्तेमाल कर अपनी धार्मिक आस्था का प्रदर्शन किया। वीडियो में SS राजामौली की फिल्म RRR का गाना जोड़ने पर उनके फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि प्रियंका भारतीय सिनेमा में वापसी कर सकती हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रियंका SS राजामौली की आगामी फिल्म एसएसएमबीB29 में महेश बाबू के साथ मुख्य भूमिका निभा सकती हैं। यह फिल्म अप्रैल 2025 में फ्लोर पर जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Darshana Khandelwal Enters Divya Prem: Pyaar Aur Rahasya Ki Kahani as April, Says: It gave me the opportunity to explore both extremes

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Darshana Khandelwal Enters Divya Prem: Pyaar Aur Rahasya Ki Kahani as April, Says: It gave me the opportunity to explore both extremes Mumbai: When seasons change, nature brings a burst of colours, freshness, and a new beginning. Capturing this beautiful essence on screen, Sun Neo’s show Divya Prem: Pyaar Aur […]

निर्माता लिम्बुनी नागेश लोखंडे ने मुख्य अतिथि अभिनेत्री, ईशा देओल द्वारा प्रस्तुत गीत बंजारा प्रस्तुत किया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱निर्माता लिम्बुनी नागेश लोखंडे ने मुख्य अतिथि अभिनेत्री, ईशा देओल द्वारा प्रस्तुत गीत बंजारा प्रस्तुत किया Mumbai: एक बहुत ही सुखद शाम हुई जहां हिंदी संगीत वीडियो “बंजारा” को ट्रू ड्रीम म्यूज़िक द्वारा आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया था और यह याद रखने वाली रात थी। इस कार्यक्रम ने […]