Siddharth and Janhvi will be seen together in Param Sundari

परम सुंदरी में साथ नजर आएंगे सिद्धार्थ और जान्हवी

मुंबई । पहली बार बालीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर साथ में फिल्म परम सुंदरी में नजर आने वाले हैं। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें दोनों के पहले लुक्स को दिखाया गया है।
यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा होगी, जिसका निर्देशन तुषार जलोटा कर रहे हैं। पोस्टर में सिद्धार्थ एक उत्तर भारतीय लड़के और जान्हवी एक पारंपरिक दक्षिण भारतीय लड़की के किरदार में नजर आ रही हैं। दोनों की नई जोड़ी को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। फिल्म परम सुंदरि की कहानी एक उत्तर भारतीय लड़के और दक्षिण भारतीय लड़की की प्रेम कहानी पर आधारित है। निर्माताओं के अनुसार, यह फिल्म हास्य, रोमांस और भावनाओं का एक अनोखा मिश्रण होगी, जिसमें दर्शकों को कई दिलचस्प ट्विस्ट भी देखने को मिलेंगे।
फिल्म की शूटिंग केरल के खूबसूरत बैकवाटर्स में होगी, जहां सिद्धार्थ और जान्हवी करीब एक महीने तक शूटिंग करेंगे। फिल्म के निर्माता दिनेश विजान ने कहा, यह फिल्म वैसी ही है, जैसी मणिरत्नम सर की फिल्में हुआ करती थीं। इसमें दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी के साथ शानदार संगीत और संस्कृति का खूबसूरत समावेश है। जान्हवी का दक्षिण भारतीय किरदार और सिद्धार्थ का उत्तर भारतीय अंदाज दर्शकों को जरूर पसंद आएगा। जान्हवी कपूर फिल्म में एक पारंपरिक दक्षिण भारतीय लड़की की भूमिका निभा रही हैं, जबकि सिद्धार्थ मल्होत्रा एक उत्तर भारतीय लड़के का किरदार निभा रहे हैं। दोनों के बीच की संस्कृति और सोच का टकराव फिल्म का मुख्य आकर्षण होगा।

×
Date : 24 January 2025 Posted By : EDITOR
परम सुंदरी में साथ नजर आएंगे सिद्धार्थ और जान्हवी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

डान्स फ्लोअरवर रंगणार हृता-सारंगची धमाल!

📰 Generate e-Paper Clip डान्स फ्लोअरवर रंगणार हृता-सारंगची धमाल! ‘आली मोठी शहाणी’मधील ‘बोनिता बोनिता’ गाणं प्रदर्शित Mumbai: सध्या सर्वत्र ‘आली मोठी शहाणी’ हा चित्रपट त्याच्या वेगळ्या कथानकामुळे चर्चेत असून चित्रपटातील हृता दुर्गुळे व सारंग साठ्ये यांच्या जोडीला प्रेक्षकांची पसंती मिळत आहे. या जोडीची धमाल केमिस्ट्री आता नुकत्याच प्रदर्शित झालेल्या गाण्यात पाहायला मिळत आहे. चित्रपटातील ‘बोनिता […]

‘हनुमान अंश’ में नीम करोली बाबा का किरदार निभाने वाले अभिनेता शोबिनव सत्या ने भारतीय फ्लाईदुबई पायलट कैप्टन स्मित मच्छर के साहस और बहादुरी की सराहना करते हुए एक खास संदेश साझा किया है।

📰 Generate e-Paper Clip ‘हनुमान अंश’ में नीम करोली बाबा का किरदार निभाने वाले अभिनेता शोबिनव सत्या ने भारतीय फ्लाईदुबई पायलट कैप्टन स्मित मच्छर के साहस और बहादुरी की सराहना करते हुए एक खास संदेश साझा किया है। Mumbai: शोबिनव ने कैप्टन स्मित मच्छर को उनकी हिम्मत, सूझबूझ और मुश्किल परिस्थिति में यात्रियों की जान […]