Priyanka Gandhi said Virat and onion scored a century

MP: प्रियंका गांधी ने कहा, विराट और प्याज ने सेंचुरी मारी, अब मोदी क्या कहेंगे?

 

इंदौर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान का जिक्र करते हुए तंज कसा कि अब विराट और प्याज ने सेंचुरी मारी है, प्रधानमंत्री मोदी इस पर क्या बोलेंगे। मध्य प्रदेश के आदिवासी अंचल के धार जिले के कुक्षी में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है, बड़े-बड़े महल बन रहे हैं, अभी कल कृषि मंत्री के बेटे का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे सैकड़ों-करोड़ रूपये की लेनदेन की बात कर रहे हैं। भाजपा की जितनी भी घोषणा की जा रही है, वह पूरी तरीके से खोखली है। जबकि, कांग्रेस की सरकारों ने हमेशा आपके अधिकारों को आपके हाथ में देने का काम किया है। पहले बड़ी-बड़ी सरकारी कंपनियों से रोजगार मिलते थे। लेकिन, आज सरकार ने सभी बड़ी कंपनियों को ही बेचने का काम किया है। दूसरी ओर छोटे व्यापारियों के ऊपर जीएसटी जैसे कानून लाकर उनसे भारी टैक्स वसूला जा रहा है, जिससे लगातार महंगाई बढ़ रही है।
उन्होंने कहा, एक समय था, जब नरेंद्र मोदी कहते थे कि सचिन सेंचुरी मारेगा या प्याज। आज मैं उनको बताना चाहती हूं कि विराट ने भी सेंचुरी मार ली है और प्याज ने भी, अब उनकी सरकार है तो अब वो इस पर क्या बोलेंगे।
प्रियंका गांधी ने बिरसा मुंडा की जय और ‘हर हर नर्मदे’ का नारा लगाते हुए कहा, हम नौजवानों को गारंटी देते हैं कि 2 लाख सरकारी पदों को जल्द भरने का काम हमारी सरकार करेगी, बेरोजगार युवाओं को 3,000 रुपये तक की आर्थिक मदद की जाएगी। ‘पढ़ो और पढ़ाओ योजना’ के तहत कक्षा एक से लेकर आठ तक के बच्चों को प्रत्येक महीने 500 रूपये, नवमी और 10वीं के बच्चों को 1,000 रुपये और 11वीं और 12वीं के बच्चों को 1,500 रुपये दिए जाएंगे। आज आपकी सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी और महंगाई है, प्रदेश में 90 प्रतिशत से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। आज मैं शिवराज सिंह से पूछना चाहती हूं कि जब 18 साल से आपकी सरकार है तो ये पद भरे क्यों नहीं गए? प्रदेश में हर रोज 17 महिलाओं का बलात्कार हो रहा है और सरकार कोई सुरक्षा की बात नहीं करती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ऑस्ट्रेलिया T-20 वर्ल्डकप से लगभग बाहर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱ऑस्ट्रेलिया T-20 वर्ल्डकप से लगभग बाहर लगातार तीसरी जीत से श्रीलंका सुपर-8 में पहुंचा UNN: ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्ड कप में एक और करारी हार झेलनी पड़ी है। उसे सोमवार के तीसरे मैच में श्रीलंका ने 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम इस टूर्नामेंट से लगभग […]

India AI Impact Summit 2026 : 30+ देशों की भागीदारी, 600 स्टार्टअप्स के साथ PM मोदी ने किया AI Impact Summit का शुभारंभ

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India AI Impact Summit 2026 : 30+ देशों की भागीदारी, 600 स्टार्टअप्स के साथ PM मोदी ने किया AI Impact Summit का शुभारंभ समिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य, नवाचार और वैश्विक सहयोग पर हुई अहम चर्चा आकाश अंबानी ने जियो के AI इकोसिस्टम की जानकारी प्रधानमंत्री को दी PM […]