Protesters in Nepal burnt down houses of several ministers, 5

नेपाल में आंदोलनकारियों ने कई मंत्रियों के घर जलाए, 5 ने दिए इस्तीफे

पीएम ओली के भी देश छोड़ने की चर्चा, अब तक हिंसा में 20 की मौत

काठमांडू । श्रीलंका और बांग्लादेश में बीते कुछ सालों में राजनीतिक हलचल मची थी। हालात ऐसे थे कि मौजूदा सत्ता बिना किसी चुनाव के ही बेदखल हो गई और अंतरिम सरकारों ने कामकाज संभाला। अब ऐसी ही स्थिति भारत से लगे नेपाल में भी नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर पाबंदी और भ्रष्टाचार के विरोध के नाम पर सोमवार को हिंसा देखने को मिली थी। काठमांडू समेत आसपास के शहरों में हिंसा के चलते कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके बाद भी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को कई मंत्रियों के घरों और पीएम आवास तक भीड़ पहुंच गई है और तोड़फोड़ की। सोमवार को हुई हिंसा में 20 लोग की जान जा चुकी है और नेपाली पुलिस पर फायरिंग का आरोप है। इससे लोगों का गुस्सा और भड़क गया है। नेपाली युवाओं ने मंगलवार को कई नेताओं के घरों को आग के हवाले कर दिया। अब तक गृहमंत्री, कृषि मंत्री समेत पांच मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है।
कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा सोमवार को ही होम मिनिस्टर रमेश लेखक ने पद छोड़ दिया था, लेकिन यह चर्चा भी जोरों पर है कि पीएम ओली भी देश छोड़ सकते हैं। हालांकि इसके बारे में कोई पुष्टि नहीं है। फिलहाल इस्तीफा देने वाले मंत्रियों ने पीएम ओली से भी पद छोड़ने की अपील की है।
बता दें बांग्लादेश में भी ऐसा ही हुआ था, जब तत्कालीन पीएम शेख हसीना को देश छोड़कर निकलना पड़ा था। फिलहाल वह भारत में रह रही हैं। तब से अब तक बांग्लादेश में अंतरिम सरकार है। नेपाल के मामलों के जानकारों का कहना है कि केपी शर्मा ओली के खिलाफ बीते करीब एक साल से आंदोलन चल रहा है। उन पर इंडोनेशिया और मलेशिया से अपने कारोबारी हितों के तहत डील करने का आरोप है। फिलहाल इस बात की चर्चा भी नेपाल में जोरों पर है कि क्या इस आंदोलन के पीछे कोई विदेशी हाथ है।
रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल में फिलहाल हालात यह हैं कि जेन जेड के युवा आंदोलनकारी कर्फ्यू की परवाह भी नहीं कर रहे। यही नहीं कई मंत्रियों और नेताओं के घरों को फूंक दिया गया है। नेपाल के संचार एवं आईटी मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग के ललितपुर स्थित घर को आग के हवाले कर दिया गया है। इसके अलावा डिप्टी पीएम और वित्त मंत्री बिष्णु पौडेल के घर पर भी हमले हुए हैं।
गृहमंत्री रमेश लेखक ने पद भले ही छोड़ दिया है, लेकिन उनके घर को भी मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे उपद्रवियों ने हमला किया। नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर बिस्वो पौडेल के घर पर भी पत्थर फेंके गए हैं। नेपाल के हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं।

×
Date : 09 September 2025 Posted By : EDITOR
नेपाल में आंदोलनकारियों ने कई मंत्रियों के घर जलाए, 5 ने दिए इस्तीफे
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]

यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर!

📰 Generate e-Paper Clip यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर! अदन, यमन। यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब समर्थित सरकार के बीच संघर्ष एक बार फिर सुर्खियों में है। यमन सरकार के अनुसार, हूती लड़ाकों ने शुक्रवार को अदन स्थित राष्ट्रपति महल और […]