Protests against Imran Khan's party increase

इमरान खान की पार्टी का विरोध प्रदर्शन बढ़ा, सरकार ने दिए गोली मारने के आदेश

-इस्लामाबाद को किया रेड जोन घोषित, सड़कों पर तैनात की पाकिस्तानी सेना

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के कार्यकर्ताओं ने बड़ा प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हालात बेकाबू हो गए हैं जिसके चलते इस्लामाबाद को रेड जोन घोषित कर दिया गया है। रेड जोन में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने के लिए पाकिस्तानी सेना तैनात कर दी गई है।
रेड जोन में पीएम आवास, संसद भवन, सरकारी कार्यालय और कई देशों के दूतावास शामिल हैं। शाहबाज सरकार ने आदेश दिए हैं कि रेड जोन में प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए देखते ही गोली मारने की नीति अपनाई जाएगी। इमरान के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ता रविवार से सरकार के खिलाफ ‘करो या मरो’ आंदोलन के तहत इस्लामाबाद की ओर बढ़ रहे हैं।
पाकिस्तान के कई शहरों से करीब 30 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं। इस्लामाबाद में पीटीआई कार्यकर्ताओं और सुरक्षा बलों के बीच झड़प की कई घटनाएं सामने आई हैं। पंजाब और अन्य इलाकों में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, लेकिन प्रदर्शनकारियों का जोश कम नहीं हो रहा है।
स्थिति तनावपूर्ण है। देशभर में हिंसा और बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए शहबाज शरीफ सरकार ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
सरकार का कहना है कि प्रदर्शनकारियों को शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है, लेकिन हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रेड जोन में सेना की तैनाती के पीछे मकसद सरकारी संपत्तियों और दूतावासों को किसी भी तरह के खतरे से बचाना है। इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर बढ़ते विरोध के कारण पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता और बढ़ गई है।

×
Date : 27 November 2024 Posted By : EDITOR
इमरान खान की पार्टी का विरोध प्रदर्शन बढ़ा, सरकार ने दिए गोली मारने के आदेश
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें

📰 Generate e-Paper Clip ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईरान और अमेरिका के बीच पर्दे के पीछे बातचीत की जमीन तैयार होती दिख रही है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा है कि तेहरान अमेरिका […]

सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम हुआ. छात्रों से बात करते हुए राहुल गांधी ने सवाल पूछने की आदत, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती और देश की संस्थाओं के […]