Trophy will be held in Pakistan or not will be decided on 29th

चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में होगी या नहीं, फैसला 29 को

भारत वहां जाने से मना कर चुका, PCB हाइब्रिड मॉडल के लिए तैयार नहीं

नई दिल्ली : अगले साल फरवरी में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में होगी या नहीं, इसका फैसला 29 नवंबर को होगा। ESPN की रिपोर्ट के मुताबिक, ICC ने दुबई में बोर्ड मीटिंग बुलाई है। पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी मिलने के बाद भारत ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर वहां जाने से मना कर दिया था। तब यह माना जा रहा था कि एशिया कप की तरह चैंपियंस ट्रॉफी भी हाइब्रिड मॉडल पर होगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पहले भारत के सभी मैच लाहौर में कराने और मैच के बाद खिलाड़ियों को भारत भेजने का प्रस्ताव रखा था। भारत ने इसे नहीं माना तो (PCB) ने हाइब्रिड मॉडल के लिए भी मना कर दिया। ICC मीटिंग में हाइब्रिड मॉडल का प्रस्ताव रख सकता है, अगर PCB ने इसे नहीं माना तो उससे मेजबानी छिन सकती है। भारत पर पाकिस्तान जाकर खेलने का दबाव बनाने के चांस कम ही हैं। 2008 में मुंबई हमले के बाद से ही भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं गई है।
पाकिस्तान ने स्टेडियम का रि-कंस्ट्रक्शन कराया
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर लगातार तैयारी कर रहा है। PCB ने तीनों स्टेडियम का काम तकरीबन पूरा कर लिया है। उन्होंने लाहौर, कराची और रावलपिंडी स्टेडियम के रिनोवेशन पर 12.5 बिलियन पाकिस्तान रुपए खर्च किए हैं। जबकि भारत सरकार ने पहले ही अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया था। BCCI ने ICC को बताया था कि टीम टूर्नामेंट को पाकिस्तान में नहीं खेलेगी। यदि पाकिस्तान हाइब्रिड मॉडल पर नहीं मानता है, तो फिर टूर्नामेंट दूसरे देश में शिफ्ट हो सकता है।

×
Date : 27 November 2024 Posted By : EDITOR
चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में होगी या नहीं, फैसला 29 को
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]