Punjab-Delhi IPL 2025 match canceled amid Pakistan attack

पाकिस्तान अटैक के बीच पंजाब-दिल्ली IPL 2025 मैच रद्द

पाकिस्तान अटैक के बीच पंजाब-दिल्ली IPL 2025 मैच रद्द

UNN: पाकिस्तान के अटैक के चलते धर्मशाला के HPCA मैदान पर खेले जा रहे पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच को रद्द कर दिया गया है। बीसीसीआई ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की है। प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ को स्पेशल ट्रेन के जरिए धर्मशाला से निकाला जाएगा। स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को पठानकोट से निकलेगी।
BCCI के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने TOI से कहा- ‘धर्मशाला से सभी को निकालने के लिए हम स्पेशल ट्रेन का अरेंजमेंट कर रहे हैं। टूर्नामेंट जारी रखने का फैसला आज किया जाएगा। फिलहाल खिलाड़ियों की सेफ्टी सबसे ज्यादा जरूरी है। भारत-पाक टेंशन के बीच धर्मशाला में मैच होना भी संभव नहीं था।’
पाकिस्तान के अटैक के बाद मैदान की सभी फ्लडलाइट्स बंद कर दी गई और सभी फैंस को बाहर निकाल दिया गया। मैदान से बाहर निकलते हुए फैंस ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इधर, BCCI ने IPL के शेष मैचों के आयोजन के लिए IPL कमेटी के साथ इमरजेंसी ऑनलाइन मीटिंग बुलाई है। मिली जानकारी के अनुसार, IPL होगा या नहीं इस पर फैसला शुक्रवार को लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार फुटबॉल वर्ल्डकप फाइनल में:इंग्लैंड को आखिरी 7 मिनट में 2-1 से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार फुटबॉल वर्ल्डकप फाइनल में:इंग्लैंड को आखिरी 7 मिनट में 2-1 से हराया; मेसी के दो पास, फर्नांडिज-मार्टिनेज के गोल UNN:फुटबॉल वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उसे डिफेंडिंग चैंपियन क्यों कहा जाता है। अटलांटा में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में […]

भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया:पहले वनडे में अक्षर ने 57 रन बनाए

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया:पहले वनडे में अक्षर ने 57 रन बनाए UNN: भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। एजबेस्टन में 259 रन का पीछा करते हुए भारत ने 45.2 ओवर में […]