पंजाब चुनाव : 20 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए 1,304 उम्मीदवार मैदान में - Update Now News

पंजाब चुनाव : 20 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए 1,304 उम्मीदवार मैदान में

 

चंडीगढ़ । पंजाब में 20 फरवरी को होने वाले 117 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए कुल 1,304 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी एस. करुणा राजू ने शनिवार को यह जानकारी दी। नाम वापसी के अंतिम दिन 341 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। राजू ने कहा कि 2,266 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। जांच के दौरान 1,645 कागजात वैध पाए गए। उन्होंने कहा कि साहनेवाल और पटियाला निर्वाचन क्षेत्रों से सबसे अधिक 19-19 उम्मीदवार मैदान में हैं। दीनानगर से सबसे कम पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी। चुनाव मैदान में तीन प्रमुख दल- सत्तारूढ़ कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और संयुक्त समाज मोर्चा, और दो गठबंधन – शिरोमणि अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी (शिअद-बसपा) और भाजपा-पंजाब लोक कांग्रेस हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘नेताओं को अंडे फेंके जाने से नहीं डरना चाहिए’, महुआ मोइत्रा की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘नेताओं को अंडे फेंके जाने से नहीं डरना चाहिए’, महुआ मोइत्रा की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने एक कथित विवादित फेसबुक पोस्ट […]

इजरायली सूत्रों का दावा- खामेनेई की हालत गंभीर, अस्पताल में हैं भर्ती; कहा- ‘शहीद होने की खबर मिले तो हैरानी नहीं’

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इजरायली सूत्रों का दावा- खामेनेई की हालत गंभीर, अस्पताल में हैं भर्ती; कहा- ‘शहीद होने की खबर मिले तो हैरानी नहीं’ UNN: इजरायली मीडिया के मुताबिक ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की हालत बहुत गंभीर है और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। चैनल 14 (C14) ने ईरान […]