हरिद्वार पहुंचे राहुल गांधी, बोले, चार लाख युवाओं को देंगे रोजगार - Update Now News

हरिद्वार पहुंचे राहुल गांधी, बोले, चार लाख युवाओं को देंगे रोजगार

हरिद्वार। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड के हरिद्वार में वर्चुअली सभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर चार लाख युवाओं को रोजगार देंगे। सिलेंडर 500 रुपये से कम का मिलेगा। पांच लाख परिवारों के खाते में हर साल 40 हजार रुपये आएंगे। स्वास्थ्य सर्विस दवाई- डाक्टर-एम्बुलेंस आपके दरवाजे पर पहुंचा देंगे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने कुछ दिनों पहले पार्लियामेंट में बोला कि एक देश के दो देश बनाए जा रहे हैं। राहुल ने इस दौरान केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
राहुल गांधी शनिवार शाम को हरकी पैड़ी गंगा पूजन करने पहुंचे। यहां उन्होंने गंगा पूजन के साथ आरती की।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के गंगा आरती में सम्मिलित होने और गंगा पूजन करने के लिए हरकी पैडी ब्रह्मकुंड पर दोपहर से ही तैयारी शुरू हो गई थी। हरकी पैडी ब्रह्मकुंड की प्रबंध कार्यकारिणी संस्था श्री गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा और महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने स्वयं तैयारी का निरीक्षण किया।

×
Date : 06 February 2022 Posted By : EDITOR
हरिद्वार पहुंचे राहुल गांधी, बोले, चार लाख युवाओं को देंगे रोजगार
News Image

हरिद्वार। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड के हरिद्वार में वर्चुअली सभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर चार लाख युवाओं को रोजगार देंगे। सिलेंडर 500 रुपये से कम का मिलेगा। पांच लाख परिवारों के खाते में हर साल 40 हजार रुपये आएंगे। स्वास्थ्य सर्विस दवाई- डाक्टर-एम्बुलेंस आपके दरवाजे पर पहुंचा देंगे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने कुछ दिनों पहले पार्लियामेंट में बोला कि एक देश के दो देश बनाए जा रहे हैं। राहुल ने इस दौरान केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
राहुल गांधी शनिवार शाम को हरकी पैड़ी गंगा पूजन करने पहुंचे। यहां उन्होंने गंगा पूजन के साथ आरती की।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के गंगा आरती में सम्मिलित होने और गंगा पूजन करने के लिए हरकी पैडी ब्रह्मकुंड पर दोपहर से ही तैयारी शुरू हो गई थी। हरकी पैडी ब्रह्मकुंड की प्रबंध कार्यकारिणी संस्था श्री गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा और महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने स्वयं तैयारी का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुम्बई रोड शो में प्राप्त हुए लगभग 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मुंबई में उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा, नए निवेश और औद्योगिक विस्तार पर हुआ सार्थक संवाद फार्मा, टेक्सटाइल, सीमेंट, दूरसंचार, डेटा सेंटर और […]

ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड

📰 Generate e-Paper Clip ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड नई दिल्ली: अमेरिका ने आज (गुरुवार को) IT कंपनियों- कॉग्निजेंट, इंफोसिस, टाटा, विप्रो, HCL, कैपजेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट और एडोब को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से सस्पेंड कर दिया है। इस प्रोग्राम के […]