punjabi singer karan aujla london live show

punjabi singer karan aujla london live : तौबा-तौबा के मशहूर सिंगर करण औजला (Karan Aujla) के मुंह पर लंदन कॉन्सर्ट में मारा जूता

करण औजला हाल में ही विकी कौशल की फिल्म ‘बेड न्यूज’ में उनका ‘तौबा तौबा’ सॉन्ग आया था. इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि यूट्यूब पर इस गाने के वीडियो पर 241 मिलियन व्यूज आ चुके हैं.

Mumbai: मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला के लाइव कॉन्सर्ट में हंगामा हो गया. लंदन में चल रहे इस कॉन्सर्ट के दौरान किसी ने स्टेज पर परफॉर्म कर रहे औजला पर जूता फेंक कर मार दिया. ‘तौबा तौबा’ गाने के सिंगर करण औजला यूके टूर पर गए हुए हैं. लंदन में उनका कॉन्सर्ट चल रहा था और इस दौरान भीड़ में से सिंगर के ऊपर किसी ने जूता फेंक दिया. इस हरकत से सिंगर आगबबूला हो गए और स्टेज से ही खरी खोटी सुनाने लगे. सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो भी वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि करण औजला हजारों की भीड़ का स्टेज से मनोरंजन कर रहे हैं. वो अपनी धुन में हैं और गाना गा रहे हैं और डांस कर रहे हैं. इसी बीच कोई शख्स नीचे भीड़ से एक जूता फेंकता है जो सीधे उनके चेहरे पर जा कर लगता है. इसके तुरंत बाद करण कॉन्सर्ट रोक देते हैं और भड़क उठते हैं.
गुस्से में करण ने कहा, “रुको! वो कौन था, मैं कहा रहा हूं कि हिम्मत है तो स्टेज पर आओ, अभी वन टू वन करते हैं.” उन्होंने आगे कहा कि “मैं इतना बुरा नहीं गा रहा हूं कि तुम मुझे जूते से मारो. अगर यहां मौजूद किसी को भी मुझसे कोई दिक्कत है, तो सीधे स्टेज पर आकर बात करो… क्योंकि मैं कुछ भी गलत नहीं कह रहा हू.”
विकी कौशल की फिल्म के लिए गाया गाना
करण औजला पंजाबी इंडस्ट्री के अलावा बॉलीवुड में भी काफी मशहूर हैं. हाल में ही विकी कौशल की फिल्म ‘बेड न्यूज’ में उनका ‘तौबा तौबा’ सॉन्ग आया था. इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि यूट्यूब पर इस गाने के वीडियो पर 241 मिलियन व्यूज आ चुके हैं. ‘तौबा तौबा’ से पहले भी करण कई पंजाबी हिट सॉन्ग दे चुके हैं. वो सिंगर के साथ ही साथ रैपर और सॉन्गराइटर भी हैं. उनके फेमस गानों में ऑन टॉप, ‘विनिंग स्पीच’, ‘सोफ्टली’, ‘व्हाइट ब्राउन ब्लैक’, ‘जी नी लगदा’ जैसे सॉन्ग शामिल हैं जो रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगते हैं.

×
Date : 08 September 2024 Posted By : EDITOR
punjabi singer karan aujla london live : तौबा-तौबा के मशहूर सिंगर करण औजला (Karan Aujla) के मुंह पर लंदन कॉन्सर्ट में मारा जूता
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

हिमेश रेशमिया ने पहली बार रचा गरबा सॉन्ग ‘जय अम्बे बोल’, सूरज आर. बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया’ में नवरात्रि का जश्न

📰 Generate e-Paper Clip हिमेश रेशमिया ने पहली बार रचा गरबा सॉन्ग ‘जय अम्बे बोल’, सूरज आर. बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया’ में नवरात्रि का जश्न टाइटल ट्रैक के बाद ‘ये प्रेम मोल लिया’ लेकर आया हिमेश रेशमिया का जोशीला गरबा सॉन्ग ‘जय अम्बे बोल’ Mumbai: ‘ये प्रेम मोल लिया’ का जश्न अब और […]

“Either this will work or flop” Alisha Chinai opens up on the first reactions to ‘Made In India’ on Komal Nahta’s Game Changers: The Music Series!

📰 Generate e-Paper Clip “Either this will work or flop” Alisha Chinai opens up on the first reactions to ‘Made In India’ on Komal Nahta’s Game Changers: The Music Series! Mumbai: Komal Nahta, one of India’s most respected trade analysts, is back with a fresh season of his podcast Game Changers: The Music Series. This […]