We will welcome any country that ends the Russia-Ukraine war

कोई भी देश जो रुस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराएगा हम उसका स्वागत करेंगे: अमेरिका

वाशिंगटन । व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने कहा है कि अमेरिका ऐसे किसी भी देश का स्वागत करता है जो यूक्रेन में संघर्ष को खत्म करने में मदद करने का प्रयास करना चाहता है। भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी ने हाल में रूस की यात्रा के बाद यूक्रेन की यात्रा की थी। इसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने मोदी से फोन पर बात की। किर्बी से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि भारत युद्ध को खत्म करा सकता है।
इस सवाल पर किर्बी ने कहा कि ऐसा कोई भी देश जो इस युद्ध को खत्म करने में मदद करने के लिए तैयार है और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और लोगों के विशेषाधिकारों, न्यायपूर्ण शांति स्थापना की उनकी योजना को ध्यान में रखते हुए ऐसा करता है तो हम उसकी भूमिका स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत से हम निश्चित रूप से ऐसी उम्मीद करते हैं। बाइडन ने फोन पर बातचीत के दौरान पीएम मोदी की पोलैंड और यूक्रेन की ऐतिहासिक यात्राओं के लिए मोदी की सराहना की, जो दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी। उन्होंने यूक्रेन में शांति स्थापना और मानवीय मदद के उनके संदेश की भी सराहना की।

×
Date : 07 September 2024 Posted By : EDITOR
कोई भी देश जो रुस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराएगा हम उसका स्वागत करेंगे: अमेरिका
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

रूस में चुनाव के आखिरी दिन 1600 ड्रोन से हमला

📰 Generate e-Paper Clip रूस में चुनाव के आखिरी दिन 1600 ड्रोन से हमला: मॉस्को में 2 की मौत UNN: रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन रविवार को मॉस्को और आसपास के इलाकों में यूक्रेन ने 1600 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया। इनमें करीब 450 ड्रोन मॉस्को की तरफ बढ़ रहे थे। रूसी […]

पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान को लिया गया हिरासत में, भेजा गया कोट लखपत जेल, जानिए क्या है आरोप

📰 Generate e-Paper Clip पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान को लिया गया हिरासत में, भेजा गया कोट लखपत जेल, जानिए क्या है आरोप UNN: पाकिस्तानी अधिकारियों ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान को अगले हफ्ते उनकी (इमरान) पार्टी के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन से पहले रविवार को हिरासत […]