MP: अनुसूचित जनजाति के सशक्तिकरण के लिए पेसा नियमों को शीघ्र लागू करें - राज्यपाल पटेल - Update Now News

MP: अनुसूचित जनजाति के सशक्तिकरण के लिए पेसा नियमों को शीघ्र लागू करें – राज्यपाल पटेल

राज्यपाल की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा

Bhopal: राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने अनुसूचित जनजाति के सशक्तिकरण के लिए पेसा नियमों को शीघ्र लागू किये जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 89 अधिसूचित अनुसूचित जनजाति विकासखंडों के लिए नियम प्रारूप को तत्परता से अंतिम रूप दिया जाएँ। नियम निर्माण संबंधित सभी प्रक्रियाएँ समय-सीमा निर्धारित कर पूरी की जाएँ। राज्यपाल श्री पटेल आज राजभवन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे थे। राज्यपाल को प्रस्तावित मध्यप्रदेश पंचायत उपबंध अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार नियम 2022 की जानकारी दी गई। राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री डी.पी. आहूजा भी मौजूद थे। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल को प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री उमाकांत उमराव ने पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन से बताया कि प्रस्तावित नियम के अंतर्गत 12 विभागों से संबंधित प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नियम निर्माण का कार्य वृहद एवं व्यापक स्तर पर किया गया है। प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास के स्तर पर तीन और मुख्य सचिव स्तर पर 5 बैठकों के सत्र आयोजित किए गए हैं। नियम का पाँचवां ड्राफ्ट अंतिम प्रक्रिया में है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित नियम में पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज संस्थाएँ, शांति एवं सुरक्षा, भूमि प्रबंधन, जल संसाधनों की योजना एवं प्रबंधन, खदान एवं खनिज गौण वनोपज, बाजारों तथा मेलों पर नियंत्रण, साहूकारी और सामाजिक कार्य विभागों से संबंधित विभिन्न प्रावधान किए गए हैं।

×
Date : 12 April 2022 Posted By : EDITOR
MP: अनुसूचित जनजाति के सशक्तिकरण के लिए पेसा नियमों को शीघ्र लागू करें – राज्यपाल पटेल
News Image

राज्यपाल की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा

Bhopal: राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने अनुसूचित जनजाति के सशक्तिकरण के लिए पेसा नियमों को शीघ्र लागू किये जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 89 अधिसूचित अनुसूचित जनजाति विकासखंडों के लिए नियम प्रारूप को तत्परता से अंतिम रूप दिया जाएँ। नियम निर्माण संबंधित सभी प्रक्रियाएँ समय-सीमा निर्धारित कर पूरी की जाएँ। राज्यपाल श्री पटेल आज राजभवन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे थे। राज्यपाल को प्रस्तावित मध्यप्रदेश पंचायत उपबंध अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार नियम 2022 की जानकारी दी गई। राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री डी.पी. आहूजा भी मौजूद थे। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल को प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री उमाकांत उमराव ने पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन से बताया कि प्रस्तावित नियम के अंतर्गत 12 विभागों से संबंधित प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नियम निर्माण का कार्य वृहद एवं व्यापक स्तर पर किया गया है। प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास के स्तर पर तीन और मुख्य सचिव स्तर पर 5 बैठकों के सत्र आयोजित किए गए हैं। नियम का पाँचवां ड्राफ्ट अंतिम प्रक्रिया में है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित नियम में पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज संस्थाएँ, शांति एवं सुरक्षा, भूमि प्रबंधन, जल संसाधनों की योजना एवं प्रबंधन, खदान एवं खनिज गौण वनोपज, बाजारों तथा मेलों पर नियंत्रण, साहूकारी और सामाजिक कार्य विभागों से संबंधित विभिन्न प्रावधान किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]