MP: किसी भी दंगाई को छोड़ा नहीं जायेगा : मुख्यमंत्री चौहान - Update Now News

MP: किसी भी दंगाई को छोड़ा नहीं जायेगा : मुख्यमंत्री चौहान

 

खरगोन की घटना दुर्भाग्यपूर्ण
मध्यप्रदेश की धरती पर दंगाइयों को कोई स्थान नहीं
नुकसान की वसूली की जाएगी दंगाइयों से
कठोरतम दंड दिया जाएगा, जो बनेगा उदाहरण
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खरगोन की घटना पर बुलाई आपात बैठक

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संपूर्ण प्रदेश में रामनवमी अभूतपूर्व उत्साह के साथ मनाई गई। लेकिन खरगोन में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि दंगाई छोड़े नहीं जाएंगे, उन पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। मध्यप्रदेश की धरती पर दंगाइयों का कोई स्थान नहीं है। दंगाई चिन्हित कर लिए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कार्रवाई का मतलब केवल जेल भेजना नहीं है। जिन्होंने पत्थर चलाए और संपत्ति को नुकसान पहुँचाया है, उनको दंडित किया जाएगा। सार्वजनिक संपत्ति हो या निजी संपत्ति, जितना भी नुकसान हुआ है, उतनी वसूली दंगाइयों से की जाएगी। मध्यप्रदेश में लोक और निजी संपत्ति के नुकसान का निवारण और नुकसान की वसूली अधिनियम पारित किया है। हम क्लेम ट्रिब्यूनल का गठन कर रहे हैं। नुकसान का आकलन कर, वसूली की जाएगी। साथ ही ऐसा कठोरतम दंड दिया जाएगा, जो उदाहरण बन जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसी भी दंगाई को छोड़ा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खरगोन की घटना पर निवास कार्यालय में उच्च-स्तरीय अधिकारियों के साथ आपात बैठक कर मीडिया प्रतिनिधियों को यह जानकारी दी। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘नेताओं को अंडे फेंके जाने से नहीं डरना चाहिए’, महुआ मोइत्रा की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘नेताओं को अंडे फेंके जाने से नहीं डरना चाहिए’, महुआ मोइत्रा की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने एक कथित विवादित फेसबुक पोस्ट […]

इजरायली सूत्रों का दावा- खामेनेई की हालत गंभीर, अस्पताल में हैं भर्ती; कहा- ‘शहीद होने की खबर मिले तो हैरानी नहीं’

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इजरायली सूत्रों का दावा- खामेनेई की हालत गंभीर, अस्पताल में हैं भर्ती; कहा- ‘शहीद होने की खबर मिले तो हैरानी नहीं’ UNN: इजरायली मीडिया के मुताबिक ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की हालत बहुत गंभीर है और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। चैनल 14 (C14) ने ईरान […]