R. Madhavan's statement on Marathi controversy

मराठी विवाद पर आर.माधवन का बयान

मराठी विवाद पर आर.माधवन का बयान

कहा- मुझे भाषा की वजह से कभी कोई तकलीफ नहीं हुई, मैंने मराठी सीखी, मैं तमिल-हिंदी बोलता हूं

UNN: एक्टर आर.माधवन ने हाल ही में महाराष्ट्र में चल रहे भाषा विवाद पर बयान दिया है। आर. माधवन एक ऐसे एक्टर हैं, जिनका जन्म बिहार में हुआ, पढ़ाई महाराष्ट्र से और करियर बना साउथ में। इसके साथ ही उन्होंने हिंदी सिनेमा में भी बेहतरीन काम किया। जब एक्टर से मराठी विवाद पर सवाल किया गया तो एक्टर ने साफ कहा कि उन्होंने हर भाषा सीखी है, ऐसे में उन्हें कभी किसी तरह की समस्या नहीं हुई। हाल ही में आईएएनएस के इंटरव्यू में आर. माधवन से पूछा गया कि क्या कभी उन्हें भाषा के चलते कभी कोई दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसके जवाब में एक्टर ने कहा, मुझे कभी लैंग्वेज की वजह से कोई प्रॉब्लम नहीं हुई। मैं तमिल बोलता हूं, मैं हिंदी बोलता हूं। मैंने कोल्हापुर में भी पढ़ाई की है। मैंने मराठी भी सीखी है। मुझे कभी इसकी वजह से प्रॉब्लम नहीं हुई। जानने की वजह से या न जानने की वजह से कभी कोई तकलीफ नहीं हुई। आर. माधवन से पहले पवन कल्याण ने साउथ में चल रहे तेलुगु और हिंदी के विवाद में बयान दिया। उन्होंने हैदराबाद में राजभाषा विभाग के “दक्षिण संवाद” स्वर्ण जयंती समारोह में कहा, ‘अगर तेलुगु भाषा हमारी मां के समान है, तो हिंदी मौसी जैसी है। हिंदी सीखने से क्षेत्रीय पहचान को खतरा नहीं है। यह भारत को एक करती है। इसे नए अवसरों के रूप में देखना चाहिए।’

×
Date : 14 July 2025 Posted By : EDITOR
मराठी विवाद पर आर.माधवन का बयान
News Image

मराठी विवाद पर आर.माधवन का बयान

कहा- मुझे भाषा की वजह से कभी कोई तकलीफ नहीं हुई, मैंने मराठी सीखी, मैं तमिल-हिंदी बोलता हूं

UNN: एक्टर आर.माधवन ने हाल ही में महाराष्ट्र में चल रहे भाषा विवाद पर बयान दिया है। आर. माधवन एक ऐसे एक्टर हैं, जिनका जन्म बिहार में हुआ, पढ़ाई महाराष्ट्र से और करियर बना साउथ में। इसके साथ ही उन्होंने हिंदी सिनेमा में भी बेहतरीन काम किया। जब एक्टर से मराठी विवाद पर सवाल किया गया तो एक्टर ने साफ कहा कि उन्होंने हर भाषा सीखी है, ऐसे में उन्हें कभी किसी तरह की समस्या नहीं हुई। हाल ही में आईएएनएस के इंटरव्यू में आर. माधवन से पूछा गया कि क्या कभी उन्हें भाषा के चलते कभी कोई दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसके जवाब में एक्टर ने कहा, मुझे कभी लैंग्वेज की वजह से कोई प्रॉब्लम नहीं हुई। मैं तमिल बोलता हूं, मैं हिंदी बोलता हूं। मैंने कोल्हापुर में भी पढ़ाई की है। मैंने मराठी भी सीखी है। मुझे कभी इसकी वजह से प्रॉब्लम नहीं हुई। जानने की वजह से या न जानने की वजह से कभी कोई तकलीफ नहीं हुई। आर. माधवन से पहले पवन कल्याण ने साउथ में चल रहे तेलुगु और हिंदी के विवाद में बयान दिया। उन्होंने हैदराबाद में राजभाषा विभाग के "दक्षिण संवाद" स्वर्ण जयंती समारोह में कहा, 'अगर तेलुगु भाषा हमारी मां के समान है, तो हिंदी मौसी जैसी है। हिंदी सीखने से क्षेत्रीय पहचान को खतरा नहीं है। यह भारत को एक करती है। इसे नए अवसरों के रूप में देखना चाहिए।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी की सौगात, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सपनों को पंख देने संसाधन उपलब्ध कराना सरकार का संकल्प

📰 Generate e-Paper Clip मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी की सौगात, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सपनों को पंख देने संसाधन उपलब्ध कराना सरकार का संकल्प मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी की सौगात, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सपनों को पंख देने संसाधन उपलब्ध कराना सरकार का संकल्प, मुख्यमंत्री स्कूटी योजना में 7,400 से अधिक […]

फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट

📰 Generate e-Paper Clip फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट ढाका। ढाका से लंदन जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 16 सितंबर को सीट को लेकर तीन यात्रियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सोशल […]