Raghavendra Kumar Singh Principal Secretary to Madhya Pradesh

MP: मध्य प्रदेश CM मोहन यादव के प्रमुख सचिव बने राघवेंद्र कुमार सिंह

मध्य प्रदेश CM मोहन यादव के प्रमुख सचिव बने राघवेंद्र कुमार सिंह

भोपाल: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी राघवेंद्र कुमार सिंह को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। इसके लिए शुक्रवार रात आदेश जारी किया गया। सरकारी आदेश के अनुसार, 1997 बैच के आईएएस अधिकारी सिंह 1994 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष रस्तोगी का स्थान लेंगे। रस्तोगी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रमुख सचिव थे। सिंह इस पद पर नियुक्त होने से पहले खनन विभाग के प्रधान सचिव थे। उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव ने 13 दिसंबर को मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पूर्व सीएम शिवराज सिंह की सरकार में राघवेंद्र सिंह जनसंपर्क के प्रमुख सचिव के रूप में कार्य किए थे। चुनाव से कुछ महीने पहले ही उन्हे खनिज विभाग में भेजा गया था।
1997 बैच के हैं IAS अधिकारी
राघवेंद्र कुमार सिंह 1997 बैच के IAS अधिकारी हैं और वह अपनी तेज-तर्रार छवि के लिए जाने जाते हैं। राघवेंद्र मध्य प्रदेश के रीवा जिले से आते हैं। उनके पास मटेरियल इंजीनियरिंग में M.Tech की डिग्री है। बता दें कि आईएएस अधिकारी राघवेंद्र सिंह की पहली पोस्टिंग होशंगाबाद जिले में बतौर डिप्टी कलेक्टर हुई थी। इसके बाद से राघवेंद्र अब तक मध्य प्रदेश के चार जिलों में बतौर जिलाधिकारी रह चुके हैं। डीएम के तौर पर उनकी पहली पोस्टिंग शहडोल जिले में हुई थी। फिर इसके बाद इंदौर, दमोह और सीहोर में वह कलेक्टर तैतान किए गए।
सबसे पहले शहडोल के बने थे कलेक्टर
राघवेंद्र कुमार सिंह सबसे पहले शहडोल जिले के कलेक्टर बने थे. इसके बाद इंदौर, दमोह और सीहोर में कलेक्टर रहे. साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इंदौर, MP टूरिज्म, MP पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा विभाग, कमिश्नर वाणिज्यिक कर, कौशल विकास और रोजगार विभाग के प्रमुख सचिव, तकनीकी शिक्षा आयुक्त, प्रबंध संचालक और जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं.

×
Date : 17 December 2023 Posted By : EDITOR
MP: मध्य प्रदेश CM मोहन यादव के प्रमुख सचिव बने राघवेंद्र कुमार सिंह
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट

📰 Generate e-Paper Clip फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट ढाका। ढाका से लंदन जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 16 सितंबर को सीट को लेकर तीन यात्रियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सोशल […]

MP: CM मोहन यादव ने शुरू किया मुफ्त रजिस्ट्री अभियान, 41 हजार गांवों के परिवारों को मिलेगा संपत्ति का अधिकार

📰 Generate e-Paper Clip MP: ग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव PM मोदी के जन्मदिन पर स्वामित्व योजना एक अनमोल उपहार :  नितिन नवीन स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 के अंतर्गत 50 लाख निजी संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री […]