Jitu Patwari becomes Congress President in Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश में जीतू पटवारी बने कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व सीएम कमलनाथ ने दी बधाई

 

Bhopal: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है. पीसीसी चीफ कमलनाथ के स्थान पर अब जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष की कमान दी गई है, जबकि आदिवासी नेता उमंग सिंगार को नेता प्रतिपक्ष और हेमंत कटारे को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया है. खास बात यह है कि कांग्रेस ने भी नियुक्तियों में सामाजिक सिस्टम साधने का प्रयास किया है. वहीं जीतू पटवारी को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी बधाई दी है. कांग्रेस नेता कमलनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- “जीतू पटवारी को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष, उमंग सिंघार को कांग्रेस विधायक दल का नेता और हेमंत कटारे को उपनेता मनोनीत किए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएँ.” बता दें हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है. इस चुनाव में जहां बीजेपी को 163 सीटें मिली तो वहीं विपक्षी दल कांग्रेेस को महज 66 सीटों से संतोष पड़ा. विधानसभा चुनाव के बाद जहां बीजेपी ने साढ़े 16 साल से सीएम पद की जिम्मेदारी संभाल रहे शिवराज सिंह चौहान के स्थान पर उज्जैन दक्षिण विधानसभा से विधायक डॉ. मोहन यादव को सीएम बनाया है तो वहीं इस बार दो डिप्टी सीएम भी बनाए गए हैं. बीजेपी द्वारा किए गए इस परिवर्तन का असर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर भी देखने को मिला. नतीजतन कांग्रेस ने भी प्रदेश में बड़ा बदलाव कर दिया है.

×
Date : 17 December 2023 Posted By : EDITOR
मध्य प्रदेश में जीतू पटवारी बने कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व सीएम कमलनाथ ने दी बधाई
News Image

 

Bhopal: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है. पीसीसी चीफ कमलनाथ के स्थान पर अब जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष की कमान दी गई है, जबकि आदिवासी नेता उमंग सिंगार को नेता प्रतिपक्ष और हेमंत कटारे को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया है. खास बात यह है कि कांग्रेस ने भी नियुक्तियों में सामाजिक सिस्टम साधने का प्रयास किया है. वहीं जीतू पटवारी को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी बधाई दी है. कांग्रेस नेता कमलनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- "जीतू पटवारी को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष, उमंग सिंघार को कांग्रेस विधायक दल का नेता और हेमंत कटारे को उपनेता मनोनीत किए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएँ." बता दें हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है. इस चुनाव में जहां बीजेपी को 163 सीटें मिली तो वहीं विपक्षी दल कांग्रेेस को महज 66 सीटों से संतोष पड़ा. विधानसभा चुनाव के बाद जहां बीजेपी ने साढ़े 16 साल से सीएम पद की जिम्मेदारी संभाल रहे शिवराज सिंह चौहान के स्थान पर उज्जैन दक्षिण विधानसभा से विधायक डॉ. मोहन यादव को सीएम बनाया है तो वहीं इस बार दो डिप्टी सीएम भी बनाए गए हैं. बीजेपी द्वारा किए गए इस परिवर्तन का असर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर भी देखने को मिला. नतीजतन कांग्रेस ने भी प्रदेश में बड़ा बदलाव कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Bhopal : निर्वाचन भवन में दो अधिकारियों-कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति अवसर पर विदाई समारोह आयोजित

📰 Generate e-Paper Clip Bhopal : निर्वाचन भवन में दो अधिकारियों-कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति अवसर पर विदाई समारोह आयोजित भोपाल | भोपाल स्थित निर्वाचन भवन, मध्यप्रदेश में 30 अक्टूबर 2026 को उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजय श्रीवास्तव एवं सहायक ग्रेड-1 श्रीमती हर्षा चंद्रवानी के सेवानिवृत्ति अवसर पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य […]

वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी (VIT Bhopal University) को मिला ‘मध्य प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थान 2026’ का सम्मान

📰 Generate e-Paper Clip वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी (VIT Bhopal University) को मिला ‘मध्य प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थान 2026’ का सम्मान सीहोर । वीआईटी  भोपाल यूनिवर्सिटी को महाराष्ट्र राज्य के पुणे महानगर में हुए एडैक्स अवार्ड्स 2026 के 7वें राष्ट्रीय आयोजन में शैक्षणिक अवार्ड्स श्रेणी  के तहत साल 2026 का मध्य प्रदेश का श्रेष्ठ शैक्षणिक […]