Rahane will create a record as soon as he enters the field for IPL

रहाणे आईपीएल के लिए मैदान में उतरते ही बनाएंगे रिकार्ड

रहाणे आईपीएल के लिए मैदान में उतरते ही बनाएंगे रिकार्ड

मुम्बई । आईपीएल के 2025 सत्र के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान बने आजिंक्य रहाणे लीग के पहले मैच में उतरने ही एक अहम रिकार्ड अपने नाम करेंगे। इसी के साथ ही रहाणे पहले भारतीय कप्तान बनेंगे, जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों की कप्तानी की है। कोलकाता नाइट राइडर्स का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। रहाणे ने 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए कप्तानी की थी। उन्होंने स्टीव स्मिथ की जगह ली थी, जोकि एक गेम से बाहर थे। रहाणे ने 2018 में राजस्थान रॉयल्स में वापसी की थी, क्योंकि टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ पर एक सीजन के लिए बैन लगा था। आईपीएल 2019 में भी उन्होंने रॉयल्स टीम की कप्तानी की। रहाणे अगले पांच सीजन में दिल्ली कैपिटल्स, केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हुए। आईपीएल 2025 की मेगा-नीलामी में उन्होंने केकेआर में वापसी की और अब तीन बार की आईपीएल चैंपियन टीम की अगुवाई करने के लिए तैयार हैं।
वहीं रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस और विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने आईपीएल करियर के दौरान सिर्फ एक ही टीम की कप्तानी की है। जबकि महेन्द्र सिंह धोनी ने दो टीमों की कप्तानी की है। रहाणे को केकेआर टीम की कमान मिलने पर कई लोगों को हैरानी भी हुई, क्योंकि वेंकटेश अय्यर कप्तानी की दौड़ में उनसे आगे थे। पिछले सत्र में केकेआर की कप्तानी श्रेयस अय्यर के पास थी पर इस सत्र के लिए उन्हें केकेआर ने बरकरार नहीं रखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

डेफ प्लेयर्स के लिए आईडीसीए की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप सम्मान समारोह के साथ संपन्न

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱डेफ प्लेयर्स के लिए आईडीसीए की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप सम्मान समारोह के साथ संपन्न नॉर्थ जोन विजेता घोषित, साउथ जोन रहा उपविजेता इंदौर : डेफ प्लेयर्स के लिए इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) द्वारा आयोजित 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप का समापन इंदौर में […]

इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग का भव्य समापन, एमपीआर राजस्थान बना चैंपियन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Sanatan Premier League in Indore : इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग का भव्य समापन, एमपीआर राजस्थान बना चैंपियन इंदौर: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित सनातन प्रीमियर लीग (एसपीएल) का भव्य समापन उत्साह, ऊर्जा और सांस्कृतिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। क्रिकेट, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों के इस अनूठे आयोजन को […]