Rahul and Priyanka can come at Ramlala's door

रामलला के दर पर आ सकते हैं राहुल व प्रियंका, अयोध्या के संत समाज ने जताई प्रतिक्रिया

 

रामलला के दर पर आ सकते हैं राहुल व प्रियंका, अयोध्या के संत समाज ने जताई प्रतिक्रिया

अयोध्या। कांग्रेस नेताओं के अयोध्या आने की सुगबुगाहट से अयोध्या के संतो में बेचैनी बढ़ गयी है। संत समाज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अयोध्या दौरे को लेकर कटाक्ष करते नजर आ रहे हैं। संत समाज का कहना है कि अब राहुल और प्रियंका गांधी को अयोध्या आने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि जब उनको रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया गया था, तब उन्होंने ठुकरा दिया था।
अयोध्या के संतों का कहना है कि यही कांग्रेस और उनके नेता हैं, जो राम को काल्पनिक बताते थे। रामलला को इतने सालों तक इन्होंने टेंट में रखा। ये वहीं लोग हैं, जो संतों को आईएसआईएस और बोको हराम से जोड़ देते हैं, जो मंदिरों जाने वाले युवाओं पर अभद्र टिप्पणी करते हैं।
संतों ने कहा है कि अब राहुल गांधी को मथुरा जाना चाहिए। श्री कृष्ण जन्मभूमि पर दर्शन करें और यमुना जी का जल हाथ मे लेकर संकल्प लें कि जैसे अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है, वैसे ही मथुरा में शाही ईदगाह को हटाकर भक्त श्री कृष्ण के स्थान पर मंदिर का निर्माण किया जाएगा।
हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि राहुल और प्रियंका अयोध्या आ रहे हैं। अयोध्या आने पर उनका स्वागत है, लेकिन अभी राहुल गांधी और प्रियंका को भगवान श्री कृष्ण की जन्म भूमि पर जाने की आवश्यकता है।
राजू दास ने आगे कहा कि यही कांग्रेस और कांग्रेस के नेता हैं, जिन्होंने रामलला को काल्पनिक बताया। इतने सालों तक राम को टेंट में रखा। संतो को आईएसआईएस और बोको हराम से जोड़ दिया। कांग्रेस के नेता कहते हैं कि मोदी मजबूत होगा, तो सनातन मजबूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 : Chennai Super Kings seal maiden win of season; beat Delhi Capitals by 23 runs Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत UNN: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। […]

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायसेन 47 देशों को निर्यात कर रहा बासमती चावल किसानों के लिए धन की कमी नहीं, […]