Rahul Dravid's son will play in T-20 league

राहुल द्रविड़ का बेटा खेलेगा टी-20 लीग, ऑक्शन में इतने रुपये की बोली लगाकर इस टीम ने खरीदा

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के पूर्व हेड कोच और कप्तान राहुल द्रविड़ के लिए खुशखबरी है। राहुल के बेटे समित द्रविड़ महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी-20 लीग में मैसूर वॉरियर्स के लिए खेलते नजर आएंगे। गुरुवार को हुई नीलामी में उन्हें मैसूर वॉरियर्स ने 50 हजार रुपये में अपने साथ जोड़ा। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज और सीमर समित द्रविड़ कर्नाटक की अंडर-19 टीम का हिस्सा थे, जिसने इस सीजन की कूच बिहार ट्रॉफी जीती थी और वह इस साल की शुरुआत में मेहमान लंकाशायर टीम के खिलाफ कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ इलेवन के लिए भी खेल चुके हैं।
करुण नायर के पास मैसूर की कप्तानी
पिछले सीजन के उपविजेता मैसूर वॉरियर्स की कप्तानी करुण नायर करेंगे और उनकी गेंदबाजी को भारत के पेसर प्रसिद्ध कृष्णा की मौजूदगी से मजबूती मिलेगी, जिन्हें 1 लाख रुपये में खरीदा गया था। मैसूर वॉरियर्स की टीम ने कहा, ‘समित द्रविड़ को हमारी टीम में शामिल करना अच्छा है क्योंकि उसने केएससीए के लिए विभिन्न आयु-समूह टूर्नामेंटों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।’ नायर को फ्रैंचाइजी ने बरकरार रखा था, जबकि प्रसिद्ध ने हाल ही में अपने बाएं क्वाड्रिसेप्स टेंडन की सर्जरी करवाई है और वह टॉप लेवल के क्रिकेट में वापसी करना चाह रहे हैं।

×
Date : 26 July 2024 Posted By : EDITOR
राहुल द्रविड़ का बेटा खेलेगा टी-20 लीग, ऑक्शन में इतने रुपये की बोली लगाकर इस टीम ने खरीदा
News Image

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के पूर्व हेड कोच और कप्तान राहुल द्रविड़ के लिए खुशखबरी है। राहुल के बेटे समित द्रविड़ महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी-20 लीग में मैसूर वॉरियर्स के लिए खेलते नजर आएंगे। गुरुवार को हुई नीलामी में उन्हें मैसूर वॉरियर्स ने 50 हजार रुपये में अपने साथ जोड़ा। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज और सीमर समित द्रविड़ कर्नाटक की अंडर-19 टीम का हिस्सा थे, जिसने इस सीजन की कूच बिहार ट्रॉफी जीती थी और वह इस साल की शुरुआत में मेहमान लंकाशायर टीम के खिलाफ कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ इलेवन के लिए भी खेल चुके हैं।
करुण नायर के पास मैसूर की कप्तानी
पिछले सीजन के उपविजेता मैसूर वॉरियर्स की कप्तानी करुण नायर करेंगे और उनकी गेंदबाजी को भारत के पेसर प्रसिद्ध कृष्णा की मौजूदगी से मजबूती मिलेगी, जिन्हें 1 लाख रुपये में खरीदा गया था। मैसूर वॉरियर्स की टीम ने कहा, 'समित द्रविड़ को हमारी टीम में शामिल करना अच्छा है क्योंकि उसने केएससीए के लिए विभिन्न आयु-समूह टूर्नामेंटों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।' नायर को फ्रैंचाइजी ने बरकरार रखा था, जबकि प्रसिद्ध ने हाल ही में अपने बाएं क्वाड्रिसेप्स टेंडन की सर्जरी करवाई है और वह टॉप लेवल के क्रिकेट में वापसी करना चाह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

DELHI ALERT | दिल्ली में आज क्या-क्या रहेगा बंद?

📰 Generate e-Paper Clip DELHI ALERT | दिल्ली में आज क्या-क्या रहेगा बंद? CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट! UNN: घटनाओं को रिकॉर्ड करने के लिए बॉडी कैमरा, फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर 26,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की तैयारी, 45 मेट्रो स्टेशन बंद रखने की खबर और कई ट्रेनों के रद्द होने […]

उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, बंगाल में मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल; तमिलनाडु में विजय का जलवा

📰 Generate e-Paper Clip उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, बंगाल में मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल; तमिलनाडु में विजय का जलवा नई दिल्ली: देश के 4 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में हुए उपचुनाव के नतीजों ने कई राजनीतिक दलों को अपनी रणनीति पर विचार करने का मौका दिया है। पश्चिम बंगाल […]