Rahul Gandhi attacks PM Modi over Trump's decision

ट्रंप के फैसले पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला….

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा कदम उठाकर कहा कि अमेरिकी कंपनियों को अब विदेशी कर्मचारियों के लिए एच-1बी वीजा पाने के लिए अमेरिकी सरकार को 1,00,000 डॉलर का भुगतान करना होगा। ट्रंप के इस फैसले के बाद कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधकर कहा, मैं फिर दोहराता हूँ, भारत के पास एक कमजोर प्रधानमंत्री है।
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा कि पीएम मोदी ने बर्थडे पर जो रिटर्न गिफ्ट दिया है उससे हर भारतीय दुखी हुआ है। भारतीय राष्ट्रीय हित सर्वोपरि हैं। गले मिलना, खोखले नारे लगाना, संगीत कार्यक्रम आयोजित करना और लोगों से मोदी-मोदी का नारा लगवाना विदेश नीति नहीं है! विदेश नीति हमारे राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने, भारत को सर्वोपरि रखने और समझदारी व संतुलन के साथ मित्रता निभाने के बारे में है। इस केवल दिखावटी दिखावा नहीं माना जा सकता जिससे हमारी दीर्घकालिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया हो।
एच-1वी वीजा पर 100,000 डालर का वार्षिक शुल्क, भारतीय पेशेवरों को सबसे ज़्यादा प्रभावित करता है, 70 प्रतिशत एच-1वी वीजा धारक भारतीय हैं। 50 प्रतिशत टैरिफ ट्रंप सरकार के दवारा पहले ही लगाया जा चुका है, सिर्फ 10 क्षेत्रों में भारत को 2.17 लाख करोड़ का नुकसान होने का अनुमान जाहिर किया गया है।

×
Date : 20 September 2025 Posted By : EDITOR
ट्रंप के फैसले पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला….
News Image

ट्रंप के फैसले पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला....

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा कदम उठाकर कहा कि अमेरिकी कंपनियों को अब विदेशी कर्मचारियों के लिए एच-1बी वीजा पाने के लिए अमेरिकी सरकार को 1,00,000 डॉलर का भुगतान करना होगा। ट्रंप के इस फैसले के बाद कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधकर कहा, मैं फिर दोहराता हूँ, भारत के पास एक कमजोर प्रधानमंत्री है।
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा कि पीएम मोदी ने बर्थडे पर जो रिटर्न गिफ्ट दिया है उससे हर भारतीय दुखी हुआ है। भारतीय राष्ट्रीय हित सर्वोपरि हैं। गले मिलना, खोखले नारे लगाना, संगीत कार्यक्रम आयोजित करना और लोगों से मोदी-मोदी का नारा लगवाना विदेश नीति नहीं है! विदेश नीति हमारे राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने, भारत को सर्वोपरि रखने और समझदारी व संतुलन के साथ मित्रता निभाने के बारे में है। इस केवल दिखावटी दिखावा नहीं माना जा सकता जिससे हमारी दीर्घकालिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया हो।
एच-1वी वीजा पर 100,000 डालर का वार्षिक शुल्क, भारतीय पेशेवरों को सबसे ज़्यादा प्रभावित करता है, 70 प्रतिशत एच-1वी वीजा धारक भारतीय हैं। 50 प्रतिशत टैरिफ ट्रंप सरकार के दवारा पहले ही लगाया जा चुका है, सिर्फ 10 क्षेत्रों में भारत को 2.17 लाख करोड़ का नुकसान होने का अनुमान जाहिर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार में 2387.60 करोड़ रूपये लागत की नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार में 2387.60 करोड़ रूपये लागत की नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण परियोजना से 260 गांवों की 57,422 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और करीब 72 हजार किसान होंगे लाभान्वित मुख्यमंत्री ने 188 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव […]

झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी

📰 Generate e-Paper Clip झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी रांची। अभी तक समग्र शिक्षा अभियान के तहत माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी दूसरे राज्य शैक्षणिक भ्रमण पर जाते थे। हाल के वर्षों में यह योजना भी बंद थी। […]