Rahul Gandhi filed nomination from Rae Bareli and Kishorilal

रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरीलाल ने दाखिल किया नामांकन

राहुल की नामांकन रैली में सोनिया गांधी, प्रियंका, खरगे रहे मौजूद

रायबरेली। यूपी की अमेठी और रायबरेली सीट के लिए कांग्रेस ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। कांग्रेस इन दोनों सीटों पर सस्पेंस बना रखा था लेकिन अब तस्वीर साफ हो गई है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और अशोक गहलोत मौजूद थे। शुक्रवार सुबह कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली सीट से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, जिसके बाद राहुल गांधी रायबरेली पहुंचे।
राहुल गांधी अपने परिवार के साथ शुक्रवार दोपहर रायबरेली पहुंचे और यहां से पार्टी के कार्यालय पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौजूद थी। भीड़ के कारण कई बार कोशिश करने के बाद भी वह गाड़ी से नहीं उतर पाए और नामांकन के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि भीड़ को संभालने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतेजाम भी नहीं किए गए थे।
रायबरेली सीट पर कांग्रेस उम्‍मीदवार को लेकर काफी दिनों से सस्‍पेंस बना हुआ था। अब रायबरेली से राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने रायबरेली से आज अपना नामांकन पत्र दाखि‍ल किया। रायबरेली राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी का निर्वाचन क्षेत्र था। वहीं कांग्रसे ने शुक्रवार को गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा को अमेठी लोकसभा सीट से मैदान में उतारा गया है। शर्मा गांधी परिवार की अनुपस्थिति में अमेठी और रायबरेली निर्वाचन क्षेत्रों की देखभाल कर चुके हैं। सात चरण में हो रहे लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को जिन सीटों पर मतदान होना है उनके लिए नामांकन दाखिल करने की आज आखिरी दिन है।
वहीं अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। बता दें कि पहले यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि प्रियंका गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकती हैं. लेकिन लिस्ट जारी होने के बाद सारी अटकलों पर विराम लग गया। रायबरेली और अमेठी सीटों पर 20 मई को वोटिंग होगी। चुनाव परिणाम चार जून को आएंगे।

×
Date : 04 May 2024 Posted By : EDITOR
रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरीलाल ने दाखिल किया नामांकन
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन

📰 Generate e-Paper Clip अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन नई दिल्ली: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुरू हो गया है. ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहा है. अब मुंबई के बाद CJP ने दिल्ली में भी […]

हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर

📰 Generate e-Paper Clip हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर न्यूयॉर्क। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमलों का सिलसिला जारी है। इसके बावजूद इस अहम जलमार्ग से कच्चे तेल का निर्यात हाल के हफ्तों में बढ़कर युद्ध से […]