Rahul Gandhi is unconcerned about the welfare every JP Nadda

राहुल गांधी को बच्चों के हित की चिंता नहीं, सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार- जेपी नड्डा

राहुल गांधी को बच्चों के हित की चिंता नहीं, सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार- जेपी नड्डा

नई दिल्ली । केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा ने बुधवार रात आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीट पेपर लीक और अन्य परीक्षा अनियमितताओं के मुद्दे पर कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने देगी और इस संवेदनशील विषय पर संसद में हर पहलू पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। साथ ही उन्होंने विपक्ष से इस मुद्दे का राजनीतिकरण न करने की अपील की।
उन्होंने प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि छात्रों की आड़ में राजनीति कर रहे हैं, जो कि देश की जनता के खिलाफ छलावा है।
भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि पेपर लीक का मामला करोड़ों छात्रों के भविष्य से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसे राजनीतिक लाभ-हानि के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार इस विषय को अत्यंत गंभीरता से ले रही है और यदि किसी भी परीक्षा में गड़बड़ी या अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नड्डा ने कहा कि छात्रों की मांगों और पेपर लीक जैसे गंभीर विषय का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। यह राजनीतिक रोटियां सेंकने का विषय नहीं है, बल्कि छात्रों के भविष्य का सवाल है। सरकार इस मुद्दे पर संसद में विस्तार से चर्चा करने के लिए तैयार है और चर्चा के लिए संसद से बेहतर कोई मंच नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा कि सरकार नीट पेपर लीक सहित परीक्षा प्रणाली से जुड़े हर पहलू पर चर्चा के लिए तैयार है। यदि विपक्ष के पास कोई तथ्य या सुझाव हैं तो उन्हें संसद में रखा जाना चाहिए, ताकि सभी पक्षों की बात सामने आए और प्रभावी समाधान निकाला जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

पति ने बाहर से बंद किया कमरा, सुबह बिस्तर पर मिली शिवानी की लाश; लव मैरिज के डेढ़ साल बाद दर्दनाक अंत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पति ने बाहर से बंद किया कमरा, सुबह बिस्तर पर मिली शिवानी की लाश; लव मैरिज के डेढ़ साल बाद दर्दनाक अंत नई दिल्ली: झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के आवास विकास में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 27 वर्षीय शिवानी उर्फ सुधा का शव उसके […]

IND vs AFG T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को भी मिली जगह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IND vs AFG T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को भी मिली जगह नई दिल्ली: भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में ही तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसका पहला मुकाबला 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में […]