Rahul Gandhi lands in trouble over remarks on Manusmriti

मनुस्मृति पर बयान देकर फंसे राहुल गांधी

मनुस्मृति पर बयान देकर फंसे राहुल गांधी, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- ‘माफी मांगे नहीं तो कांग्रेस के बहिष्कार की मुहिम चलाएंगे’

प्रयागराज: मनुस्मृति पर दिए बयान को लेकर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब संतों ने भी राहुल का विरोध शुरू कर दिया है। बात कांग्रेस के बहिष्कार तक जा पहुंची है। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गुरुवार को कहा है कि राहुल गांधी बार बार सनातन धर्मग्रंथों का अपमान करते हैं, ऐसा नहीं चलेगा। अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा राहुल राजनीतिक नफा नुकसान के हिसाब से धर्मग्रंथों की व्याख्या ना करें। अगर उन्हें कोई आपत्ति है तो वो पहले धर्माचार्यों के पास जाएं, सही अर्थ समझें, तब ही कुछ बोले।
बहिष्कार की मुहिम चलाएंगे- अविमुक्तेश्वरानंद
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा- “राहुल गांधी बार-बार हमारे धर्म ग्रंथ का अपमान कर रहे हैं जो कि बहुत गलत बात है। अगर वह ऐसा करते रहेंगे और इसके लिए क्षमा याचना नहीं करेंगे तो हम इसके लिए मुहिम चलाएंगे कि हिंदू कांग्रेस पार्टी का बहिष्कार करे और कदापि वोट न दे। ये बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। चाहे भाजपा हो या कांग्रेस, चाहे इस देश का हो या विश्व का वो हमारे धर्मग्रंथ का अपमान नहीं कर सकता। हमारा धर्मग्रंथ आदरणीय है और श्रद्धा का केंद्र है और उसमें लिखी बातें हम समझते हैं। जो हमारे धर्म का ही नहीं है वह हमारे धर्म की बात क्या जाने।” आपको बता दें कि राहुल गांधी ने हाल ही में पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में भाग लिया था। यहां राहुल गांधी ने मनुस्मृति की आलोचना की थी।

×
Date : 28 August 2026 Posted By : EDITOR
मनुस्मृति पर बयान देकर फंसे राहुल गांधी
News Image

मनुस्मृति पर बयान देकर फंसे राहुल गांधी, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- 'माफी मांगे नहीं तो कांग्रेस के बहिष्कार की मुहिम चलाएंगे'

प्रयागराज: मनुस्मृति पर दिए बयान को लेकर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब संतों ने भी राहुल का विरोध शुरू कर दिया है। बात कांग्रेस के बहिष्कार तक जा पहुंची है। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गुरुवार को कहा है कि राहुल गांधी बार बार सनातन धर्मग्रंथों का अपमान करते हैं, ऐसा नहीं चलेगा। अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा राहुल राजनीतिक नफा नुकसान के हिसाब से धर्मग्रंथों की व्याख्या ना करें। अगर उन्हें कोई आपत्ति है तो वो पहले धर्माचार्यों के पास जाएं, सही अर्थ समझें, तब ही कुछ बोले।
बहिष्कार की मुहिम चलाएंगे- अविमुक्तेश्वरानंद
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा- "राहुल गांधी बार-बार हमारे धर्म ग्रंथ का अपमान कर रहे हैं जो कि बहुत गलत बात है। अगर वह ऐसा करते रहेंगे और इसके लिए क्षमा याचना नहीं करेंगे तो हम इसके लिए मुहिम चलाएंगे कि हिंदू कांग्रेस पार्टी का बहिष्कार करे और कदापि वोट न दे। ये बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। चाहे भाजपा हो या कांग्रेस, चाहे इस देश का हो या विश्व का वो हमारे धर्मग्रंथ का अपमान नहीं कर सकता। हमारा धर्मग्रंथ आदरणीय है और श्रद्धा का केंद्र है और उसमें लिखी बातें हम समझते हैं। जो हमारे धर्म का ही नहीं है वह हमारे धर्म की बात क्या जाने।" आपको बता दें कि राहुल गांधी ने हाल ही में पुणे में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में भाग लिया था। यहां राहुल गांधी ने मनुस्मृति की आलोचना की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड

📰 Generate e-Paper Clip ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड नई दिल्ली: अमेरिका ने आज (गुरुवार को) IT कंपनियों- कॉग्निजेंट, इंफोसिस, टाटा, विप्रो, HCL, कैपजेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट और एडोब को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से सस्पेंड कर दिया है। इस प्रोग्राम के […]

स्टारलिंक पर भारत का दो टूक जवाब, एलन मस्क से कहा—‘नियम सबके लिए बराबर’

📰 Generate e-Paper Clip स्टारलिंक पर भारत का दो टूक जवाब, एलन मस्क से कहा—‘नियम सबके लिए बराबर’ नई दिल्ली: टेलीकॉम सेक्टर में कंपटीशन सबसे ज्यादा है और भारत इंटरनेट और मोबाइल यूजर्स के मामले में सबसे बड़ा मार्केट हैं। इसलिए दुनिया की बड़ी बड़ी कंपनियां भारत आना चाहती हैं। लेकिन भारत सरकार ने दो […]