Rahul Gandhi said – Democracy in India is under attack

राहुल गांधी ने कोलंबियो में कहा- भारत में लोकतंत्र पर हो रहे हैं हमले, विभिन्न विचारों को मिलना चाहिए स्थान

नई दिल्ली/कोलंबिया। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों विदेश दौरे पर हैं और इसी बीच कोलंबिया में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं और लोकतंत्र का मतलब है कि अलग-अलग विचारों और मतों व आवाज़ों को जगह मिले।
कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी से सवाल पूछा गया कि क्या भारत और चीन अगले 50 वर्षों में विश्व का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं? इसके जवाब में राहुल ने कहा, चीन के बारे में तो मैं कुछ नहीं कह सकता, लेकिन मुझे नहीं लगता कि भारत खुद को दुनिया का नेतृत्व करने वाला मानता है। भारत को पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि उसका लोकतंत्र मजबूत और समावेशी हो। राहुल गांधी ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक देश की ताकत उसकी विविधता और अलग-अलग दृष्टिकोणों को स्वीकारने की क्षमता होती है। लेकिन भारत में हाल के वर्षों में असहमति को दबाने और संस्थानों पर दबाव डालने की प्रवृत्ति बढ़ी है, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है।

×
Date : 03 October 2025 Posted By : EDITOR
राहुल गांधी ने कोलंबियो में कहा- भारत में लोकतंत्र पर हो रहे हैं हमले, विभिन्न विचारों को मिलना चाहिए स्थान
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]

यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर!

📰 Generate e-Paper Clip यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर! अदन, यमन। यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब समर्थित सरकार के बीच संघर्ष एक बार फिर सुर्खियों में है। यमन सरकार के अनुसार, हूती लड़ाकों ने शुक्रवार को अदन स्थित राष्ट्रपति महल और […]