महंगाई के मुद्दे पर एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से केंद्र सरकार पर साधा निशाना राहुल गांधी ने - Update Now News

महंगाई के मुद्दे पर एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से केंद्र सरकार पर साधा निशाना राहुल गांधी ने

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महंगाई के मुद्दे पर एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा है कि “अपनी एक रैली में चूल्हे पर खाना बनाने वाली मांओं के लिए प्रधानमंत्री जी कुछ ज्यादा भावुक हो गए थे, लेकिन सिर्फ एक वर्ष में ही 3.59 करोड़ लोग चूल्हा फूंकने को मजबूर हैं। इतने नकली आंसू कैसे बहा लेते हैं, प्रधानमंत्री जी?” रसोई गैस की बढ़ती महंगाई के बीच सूचना के अधिकार से खुलासा हुआ कि सार्वजनिक क्षेत्र की तीन तेल मार्केटिंग कंपनियों के कुल 3.59 करोड़ घरेलू गैस कनेक्शन धारकों ने पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान एक भी सिलेंडर नहीं भराया। वहीं, 1.20 करोड़ ग्राहकों ने पूरे साल में केवल एक सिलेंडर भराया।
हालांकि ये सभी ग्राहक गरीब परिवारों की महिलाओं के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री उज्‍जवला योजना (पीएमयूवाई) से नहीं जुड़े हैं। इसी मसले पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा, “मई 2016 में प्रधानमंत्री उज्‍जवला योजना की शुरुआत हुई। पेट्रोल पंप से लेकर अखबार तक, इस योजना पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए फिर 10 अगस्त, 2021 को उज्‍जवला 2.0 का लॉन्च कर फिर से जनता के टैक्स के पैसों से विज्ञापनों पर करोड़ों उड़ाए गए।”
“फिर धीरे-धीरे सिलिंडर के दाम बढ़ाए गए और आज 1 सिलिंडर भराने की कीमत 1000 रुपये हो चुकी है। मैंने कहा था कि प्रधानमंत्री जी ने दो हिंदुस्तान बना दिए हैं, एक अमीरों का और एक गरीबों का। अपनी एक रैली में चूल्हे पर खाना बनाने वाली मांओं के लिए प्रधानमंत्री जी कुछ ज्यादा भावुक हो गए थे, लेकिन आज सिर्फ एक वर्ष (2021-22) में ही 3.59 करोड़ लोगों को चूल्हा फूंकने पर मजबूर कर दिया है। इतने नकली आंसू कैसे बहा लेते हैं, प्रधानमंत्री जी?

×
Date : 01 July 2022 Posted By : EDITOR
महंगाई के मुद्दे पर एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से केंद्र सरकार पर साधा निशाना राहुल गांधी ने
News Image

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महंगाई के मुद्दे पर एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा है कि "अपनी एक रैली में चूल्हे पर खाना बनाने वाली मांओं के लिए प्रधानमंत्री जी कुछ ज्यादा भावुक हो गए थे, लेकिन सिर्फ एक वर्ष में ही 3.59 करोड़ लोग चूल्हा फूंकने को मजबूर हैं। इतने नकली आंसू कैसे बहा लेते हैं, प्रधानमंत्री जी?" रसोई गैस की बढ़ती महंगाई के बीच सूचना के अधिकार से खुलासा हुआ कि सार्वजनिक क्षेत्र की तीन तेल मार्केटिंग कंपनियों के कुल 3.59 करोड़ घरेलू गैस कनेक्शन धारकों ने पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान एक भी सिलेंडर नहीं भराया। वहीं, 1.20 करोड़ ग्राहकों ने पूरे साल में केवल एक सिलेंडर भराया।
हालांकि ये सभी ग्राहक गरीब परिवारों की महिलाओं के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री उज्‍जवला योजना (पीएमयूवाई) से नहीं जुड़े हैं। इसी मसले पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा, "मई 2016 में प्रधानमंत्री उज्‍जवला योजना की शुरुआत हुई। पेट्रोल पंप से लेकर अखबार तक, इस योजना पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए फिर 10 अगस्त, 2021 को उज्‍जवला 2.0 का लॉन्च कर फिर से जनता के टैक्स के पैसों से विज्ञापनों पर करोड़ों उड़ाए गए।"
"फिर धीरे-धीरे सिलिंडर के दाम बढ़ाए गए और आज 1 सिलिंडर भराने की कीमत 1000 रुपये हो चुकी है। मैंने कहा था कि प्रधानमंत्री जी ने दो हिंदुस्तान बना दिए हैं, एक अमीरों का और एक गरीबों का। अपनी एक रैली में चूल्हे पर खाना बनाने वाली मांओं के लिए प्रधानमंत्री जी कुछ ज्यादा भावुक हो गए थे, लेकिन आज सिर्फ एक वर्ष (2021-22) में ही 3.59 करोड़ लोगों को चूल्हा फूंकने पर मजबूर कर दिया है। इतने नकली आंसू कैसे बहा लेते हैं, प्रधानमंत्री जी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सीजेपी के सौरव दास को दिल्ली हवाई अड्डे पर ब्रिटेन जाने से रोका गया, पार्टी ने लगाया गंभीर आरोप

📰 Generate e-Paper Clip सीजेपी के सौरव दास को दिल्ली हवाई अड्डे पर ब्रिटेन जाने से रोका गया, पार्टी ने लगाया गंभीर आरोप नई दिल्ली। काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास ने सोमवार को आरोप लगाया कि उन्हें ब्रिटेन जाने से रोक दिया गया। उन्हें ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में ‘कॉकरेच आंदोलन’ […]

जेन्सन हुआंग फिर एनवीडिया CEO बने:11 दिन पहले चीनी महिला से रिश्ते के चलते इस्तीफा दिया

📰 Generate e-Paper Clip जेन्सन हुआंग फिर एनवीडिया CEO बने:11 दिन पहले चीनी महिला से रिश्ते के चलते इस्तीफा दिया UNN: एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग एक बार फिर कंपनी की कमान संभालेंगे। उन्होंने एक चीनी महिला से रिश्ते और चीन को एडवांस चिप सप्लाई करने से जुड़े आरोपों के बीच 12 नवंबर को पद […]