Rahul Gandhi tasted pakoras, jalebis and lassi during his Haryana

राहुल गांधी ने हरियाणा चुनावी दौरे में पकौड़े, जलेबी व लस्सी का लिया स्वाद

 

राहुल गांधी ने हरियाणा चुनावी दौरे में पकौड़े, जलेबी व लस्सी का लिया स्वाद
-मदीना गांव के किसानों ने राहुल की लगाई धान का पौध किया गिफ्ट

नई दिल्ली। हरियाणा में विधानसभा चुनावी सभाओं में कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी के अलग-अलग अंदाज देखने को मिल रहे हैं। वहीं एक चुनाव रैली में जाने समय उन्होंने बहादुरगढ़ के मशहूर पकौड़े खाए। गोहाना में मातूराम हलवाई की दुकान की फेमस जलेबी का स्वाद चखा और सोनीपत में एक ग्रामीण परिवार के घर जाकर भोजन किया। वहीं मदीना गांव के किसानों ने राहुल गांधी को वो धान का पौधा गिफ्ट किया है, जिसे उन्होंने खेतों में रोपा था और ट्रैक्टर चलाया था।
दरअसल, पिछले सीजन में राहुल गांधी इसी मदीना गांव में धान की रोपाई करने पहुंचे थे। उन्होंने खेतों में ट्रैक्टर चलाया था और किसानों के साथ खेतों में धान की रोपाई की थी। इसका वीडियो खूब वायरल हुआ था। राहुल ने कल हरियाणा चुनाव में बहादुरगढ़, खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर और गोहाना विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया था।
राहुल गांधी चुनावी सभा को संबोधित करने सबसे पहले बहादुरगढ़ पहुंचे। वे सीधे पकौड़ा चौक आए। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान एक समर्थक ने राहुल गांधी को पकौड़े खिलवाए तो राहुल ने पकौड़ों की तारीफ की। उसके बाद वे सोनीपत पहुंचे। वहां रोड शो के दौरान गन्नौर गांव से होकर गुजरे। राहुल का काफिला बड़वासनी गांव पहुंचा। वहां उन्होंने एक घर में खाना खाया। परिवार की महिलाओं ने राहुल के लिए चूल्हे पर दाल, सूखी सब्जी और रोटियां बनाईं। चटनी तैयार की गई। राहुल को लस्सी भी परोसी गई। राहुल ने महिलाओं से बात की। उसके बाद वे गोहाना पहुंचे। वहां नई सब्जी मंडी में किसानों ने राहुल को चावल भेंट किए और बताया कि ये आपकी मेहनत का फल है। ये चावल उसी पौध से तैयार हुआ है, जिसे उन्होंने मदीना गांव में बोया था।
राहुल ने गोहाना की फेमस मातूराम की जलेबी खाई। राहुल ने कहा कि उनकी बहन प्रियंका को मिठाई में जलेबी बहुत पसंद है। मुझे दूसरी मिठाई पसंद है लेकिन जब मैंने ये जलेबी खाई तो यकीनन अपने जीवन में इससे बेहतरीन जलेबी कभी नहीं खाई है। राहुल गांधी ने तुरंत प्रियंका को फोन से मैसेज किया और बताया कि तुम्हारे लिए गोहाना की जलेबी लेकर आ रहा हूं। राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को भेजे गए मैसेज को पढ़कर भी सुनाया।
कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक मिनट लंबा वीडियो शेयर किया है. इसमें कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा और बजरंग पुनिया के साथ राहुल गांधी बड़वासनी गांव में एक गरीब परिवार के घर गये. वहां घर की महिलाएं पारंपरिक गीत गाकर स्वागत करती हैं। वीडियो के अनुसार, खाना मिट्टी के चूल्हे पर पकाया जाता है और महिलाएं रोटियां और सब्जियां तैयार करती नजर आ रही हैं। वहीं एक महिला ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया और कहा कि युवा स्नातकों के पास नौकरी नहीं है और यही कारण है कि वे सामाजिक बुराइयों का शिकार हो रहे हैं। इस बीच पहलवान बजरंग पूनिया घर में मौजूद एक छोटे बच्चे को पहलवानी के दांव-पेच सिखाते नजर आते हैं। राहुल ने बच्चे से पूछा, क्या तुम पहलवान हो? बता दें हरियाणा में 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होना है और 8 अक्टूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

रूस (Russia) अपने भरोसेमंद साझेदार देशों में नहीं होने देगा तेल की कमी, जारी रखेगा सप्लाई

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱रूस (Russia) अपने भरोसेमंद साझेदार देशों में नहीं होने देगा तेल की कमी, जारी रखेगा सप्लाई -पुतिन ने माना तेल की डिलीवरी के लिए लॉजिस्टिक्स को बदलना होगा मॉस्को । ईरान युद्ध की वजह से जब पूरी दुनिया में तेल-गैस का संकट खड़ा हो गया, तब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन […]

PM मोदी की पुरी और जयशंकर के साथ हाईलेवल बैठक..क्या खत्म होने वाला देश में एलपीजी संकट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PM मोदी की पुरी और जयशंकर के साथ हाईलेवल बैठक..क्या खत्म होने वाला देश में एलपीजी संकट नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के बीच देश में एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत चल रही है। इस दिक्कत को देखकर मोदी सरकार ने इसके प्रबंधन को लेकर एस्मा लागू किया […]