Rahul Gandhi took to the streets for the third consecutive day

लगातार तीसरे दिन सड़क पर उतरे राहुल गांधी, हजारों कार्यकर्ताओं के साथ किया प्रदर्शन; जानिए दिनभर क्या-क्या हुआ

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस

नई दिल्ली: आज (गुरुवार को) भी कनॉट प्लेस में लंच तय हुआ था तो दिल्ली पुलिस ने पूरा घेरा बना दिया। रेस्टोरेंट के अंदर लंच पर रणनीति बन रही थी, बाहर पुलिस एकदम पर अलर्ट पर थी। मोएट होटल के अंदर विपक्ष के प्रतिनिधि सांसद मौजूद थे। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के ममता धड़े से अभिषेक बनर्जी थे, राष्ट्रीय जनता दल के मनोज झा थे। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे सब लंच के लिए मोएट होटल पहुंचे। लंच के साथ-साथ मोएट होटल के अंदर रणनीति बन रही थी। और बाहर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा बढ़ता जा रहा था। सस्पेंस कायम था कि आखिर राहुल दो दिन के प्रोटोस्ट के बाद आखिर आज क्या करने वाले हैं।
लंच के बाद मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, अभिषेक बनर्जी, मनोज झा सब बाहर आए और ऐलान हो गया कि न तो EC के ऑफिस पर धरना होगा, न ही जंतर-मंतर को घेरा जाएगा बल्कि राजघाट पर शांति पूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। धरना दिया जाएगा। कांग्रेस की बस में राहुल गांधी भी बैठे और बाकी सांसद भी बैठे। एरियल तस्वीरों में देखिए जिस बस में राहुल गांधी और बाकी नेता सांसद बैठे हैं उसके आस-पास कितने ज्यादा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा है। राहुल गांधी की बस के आगे-आगे हाथ में तिरंगा लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता और पीछे-पीछे कांग्रेस की बस राजघाट की ओर निकली।
कांग्रेसियों की मांग साफ है कि ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो। तीन दिन से राहुल गांधी सड़क पर लड़-भिड़ रहे हैं। 6 अक्टूबर को पैदल निकले लेकिन पुलिस ने रोक लिया। 7 अक्टूबर को भी पैदल निकले तो पुलिस ने डिटेन कर लिया तो 8 अगस्त को राहुल गांधी बस में बैठ कर निकले। कांग्रेस और विपक्षी सांसदों की तीन बसें मिंटो रोड से होते हुए राजघाट रवाना तो हुईं लेकिन कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता इसी रास्ते पर पड़ने वाले बीजेपी दफ्तर वाली सड़क पर घुसने की कोशिश करने लगे। लेकिन बीजेपी दफ्तर की सड़क को पहले से ही दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम कर लिए थे।

×
Date : 08 October 2026 Posted By : EDITOR
लगातार तीसरे दिन सड़क पर उतरे राहुल गांधी, हजारों कार्यकर्ताओं के साथ किया प्रदर्शन; जानिए दिनभर क्या-क्या हुआ
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मध्यप्रदेश के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, इंदौर-उज्जैन-भोपाल बनेंगे मेट्रोपॉलिटन सिटी

📰 Generate e-Paper Clip MP: मध्यप्रदेश के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, इंदौर-उज्जैन-भोपाल बनेंगे मेट्रोपॉलिटन सिटी विजन 2047: 20 लाख रोजगार के अवसर, 30 हजार एकड़ में 15 नई टाउनशिप, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेश किया शहरी विकास का रोडमैप तीन शहर, एक विजन और विकास की नई उड़ान! मध्यप्रदेश बनेगा निवेश, रोजगार और […]

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, जुलाई से लागू

📰 Generate e-Paper Clip केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, जुलाई से लागू:सबसे निचले कर्मचारी को ₹540 और कैबिनेट सचिव लेवल के अफसर को ₹7500 महीने का फायदा Mumbai: केंद्र सरकार के 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स की दिवाली थोड़ी और रोशन हो गई है। सरकार ने त्योहार से ठीक 10 दिन […]