नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
गोवा स्थित घर में बेहोश मिले थे अभिनेता, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
Mumbai: बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें गोवा के डोना पाउला स्थित उनके घर पर बेहोशी की हालत में पाया गया था। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, नाना पाटेकर को सुबह करीब 5:20 बजे मृत घोषित किया गया। शुरुआती जानकारी में कार्डियक अरेस्ट की बात सामने आई है। अस्पताल में मेडिकल टीम ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। अपने दमदार अभिनय और अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले नाना पाटेकर ने हिंदी और मराठी सिनेमा में लंबे समय तक अपनी खास पहचान बनाई।
नाना पाटेकर एक्टिंग डेब्यू
नाना पाटेकर ने हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने 1978 में अपना एक्टिंग डेब्यू किया था और उनकी पहली फिल्म ‘गमन’ थी। लेकिन, 1986 में रिलीज हुई ‘अंकुश’ ने उन्हें पहचान दिलाई। उन्होंने अपने करियर में हिंदी के साथ-साथ मराठी सिनेमा में भी काम किया। ‘परिंदा’, ‘तिरंगा’, ‘क्रांतिवीर’ और ‘खामोशी’ जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई और अपने अभिनय का लोहा मनवाया। उन्होंने अपने करियर में सिर्फ संजीदा ही नहीं, कॉमिक और नकारात्मक किरदार भी निभाए। ‘परिंदा’ में एक गैंगस्टर के किरदार ने उन्हें इंडस्ट्री में स्थापित किया और फिर ‘प्रहार’, ‘तिरंगा’ और ‘क्रांतिवीर’ जैसी फिल्मों में एक्शन अवतार दिखाया।
नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म
नाना पाटेकर की फिल्मों की बात करें तो 2025 में उन्हें ‘हाउसफुल 5’ में देखा गया था, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, चित्रांगदा सिंह और नरगिस फाखरी जैसे कलाकार भी नजर आए थे। इसके बाद नाना पाटेकर शाहिद कपूर स्टारर ‘ओ रोमियो’ और अनिल कपूर की ‘सूबेदार’ में स्पेशिल अपीयरेंस में दिखाई दिए।
