Rahul Gandhi wore masks of PM Modi and Adani in Parliament

राहुल गांधी ने संसद परिसर में पीएम मोदी और अडाणी का मुखौटा लगाए सांसदों से की बात और कसा तंज

 

राहुल गांधी ने संसद परिसर में पीएम मोदी और अडाणी का मुखौटा लगाए सांसदों से की बात और कसा तंज

नई दिल्ली । संसद के शीतकालीन सत्र के 10वें दिन सोमवार को एक अजीब नजारा देखने को मिला है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने संसद परिसर में पीएम नरेंद्र मोदी और गौतम अडाणी का मुखौटा पहने सांसदों से बातचीत की।
राहुल गांधी ने सांसद से पूछा कि आप क्या बोल रहे हो? इस पर अडाणी का मुखौटा पहने सांसद ने कहा कि कुछ भी चाहता हूं। एयरपोर्ट चाहिए। राहुल ने पूछा कि अगला क्या लेने की कोशिश कर रहे हो? अडाणी का मुखौटा लगाए विपक्षी सांसद ने कहा कि हमारा विजन साफ है। बगल में खड़े एक अन्य सांसद ने कहा कि भैया, ये पार्लियामेंट को छोड़ देना। राहुल ने पूछा कि आप अपने रिश्ते के बारे में बताइए। मुखौटा पहने सांसदों ने कहा कि हम दोनों सब मिलकर काम करने वाले है। राहुल ने पूछा कि आपकी कबसे पार्टनरशिप चल रही है? इस पर मुखौटा लगाए सांसदों ने कहा कि सालों साल से।
राहुल गांधी ने पूछा कि फ्यूचर कैसा है? अडाणी का मुखौटा लगाए सांसद ने कहा कि मैं इंडिया हूं। इसके बाद राहुल गांधी ने पूछा कि ये पार्लियामेंट क्यों नहीं चलने दे रहे? अडाणी का मुखौटा लगाए सांसद ने कहा कि अमित भाई से पूछना पड़ेगा। मैं जो भी बोलता हूं, ये (मोदी का मुखौटा लगाए सांसद की तरफ इशारा) करते हैं। राहुल ने मोदी का मुखौटा लगाए सांसद की तरफ मुखातिब होकर पूछा कि ये आजकल कम बोलते हैं। इस पर अडाणी का मुखौटा लगाए सांसद ने कहा कि ये आजकल थोड़ा टेंशन में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के कारण LPG की किल्लत बढऩे लगी…

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के कारण LPG की किल्लत बढऩे लगी… एलपीजी की पैनिक बुकिंग घटी, लेकिन हालात चिंताजनक, हर दिन 55 लाख सिलेंडर की मांग, सरकार की अपील… वैकल्पिक व्यवस्था तलाशे जनता कच्चे तेल की मार…तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के बढ़ाए दाम, इंडस्ट्रियल यूल की कीमत […]

विदाई भाषण में प्रियंका चतुर्वेदी ने जब कहा, मुझे कंट्रोल मत करो………….सदन में खूब ठहाके लगे

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱विदाई भाषण में प्रियंका चतुर्वेदी ने जब कहा, मुझे कंट्रोल मत करो………….सदन में खूब ठहाके लगे नई दिल्ली । संसद के उच्च सदन राज्यसभा में 18 मार्च को 59 सेवानिवृत्त सांसदों को विदाई दी गई, जिसमें शिवसेना (यूबीटी) की प्रियंका चतुर्वेदी भी शामिल थीं। विदाई सत्र में प्रियंका ने अपने […]