Beating Retreat stopped at Bangladesh border

बांग्लादेश-भारत के बीच चल रहे तनाव के चलते बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट रोकी गई

नई दिल्ली । शेख हसीना के सत्ता से बेदखल होने के बाद बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक के खिलाफ अत्याचार जारी है। वहीं, भारत विरोधी कदम उठाए जा रहे हैं। हालात ये हैं कि त्रिपुरा में भारत बांग्लादेश सीमा पर आयोजित बीटिंग रिट्रीट को रोका गया। बीटिंग रिट्रीट शनिवार और रविवार को आयाजित होता था। भारत और बांग्लादेश के बीच जारी तनातनी के बीच अगरतला में अखूरा बार्डर में बीटिंग रिट्रीट का आयोजन बंद हुआ।
खबर आ रही है कि बांग्लादेश की सेना ने भारत की सीमा पर पश्चिम बंगाल के पास तुर्की निर्मित ड्रोन तैनात किए हैं। सीमा पर बांग्लादेश की सेना की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए भारतीय सेना ने सीमा पर निगरानी बढ़ा दी है। भारत ने शेख हसीना की अवामी लीग की सरकार गिरने के बाद बॉर्डर पर आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि के खुफिया रिपोर्ट मिलने के बाद से निगरानी बढ़ाई है। सूत्रों से पता चला है कि सेना ने सीमा के करीब बेराकटर टीबी2 मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी) की तैनाती की पुष्टि की है। इन ड्रोनों का संचालन बांग्लादेश की 67वीं सेना खुफिया, निगरानी और टोही मिशनों के लिए करती है। जबकि बांग्लादेश ने दावा किया कि यह तैनाती रक्षा उद्देश्यों के लिए है, भारत ने संवेदनशील क्षेत्र में ऐसे उन्नत ड्रोनों की तैनाती के रणनीतिक महत्व को नजरअंदाज नहीं किया है।
वहीं,मुस्लिम संगठनों ने भारत के खिलाफ बड़े प्रदर्शन का आयोजन किया। इस प्रदर्शन में मुस्लिम संगठन के नेताओं ने पुलिस सुरक्षा में हुए इस प्रदर्शन में आईएसआईएस के झंडे भी लहराए गए। प्रदर्शनकारियो ने बांग्लादेश में भारतीयों पर हमले और उनकी हत्या करने की धमकी दी। बांग्लादेश में लगातार हो रही ऐसी घटनाएं दर्शाती हैं कि कट्टरता पैर पसार रही है। इधर, श्रीभूमि जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर हिंदू मंदिर में रिनोवेशन को रोक दिया। बांग्लादेश की सेना ने हिंदू मंदिर का रेनोवेशन का कड़ा विरोध किया था। हालांकि, बांग्लादेश की सेना ने इस संबंध में अंतर्राष्ट्रीय प्रोटोकॉल का हवाला दिया था। भारत ने इस संबंध में शांतिपूर्ण हल निकालने पर जोर दिया है।

×
Date : 09 December 2024 Posted By : EDITOR
बांग्लादेश-भारत के बीच चल रहे तनाव के चलते बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट रोकी गई
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर

📰 Generate e-Paper Clip MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर हर गांव-शहर को सड़कों से जोड़ना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्टेट हाइवे से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे तक मजबूत होगा कनेक्टिविटी का नेटवर्क मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संचालक […]

प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति

📰 Generate e-Paper Clip प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति वनों के संवर्धन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यों के लिए 17 हजार 240 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति पन्ना, विदिशा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और उज्जैन की सिंचाई परियोजनाओं […]