रेलवे ने 26 दिन में पहाड़ों में सुरंग बनाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया - Update Now News

रेलवे ने 26 दिन में पहाड़ों में सुरंग बनाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने सिर्फ 26 दिन में पहाड़ों में बनाकर एक रिकॉर्ड बना दिया है। 16 हजार 216 करोड़ रुपये के इस रेल प्रोजेक्ट में ऋषिकेश के शिवपुरी से ब्यासी तक के बीच एक सुरंग बनाई गई है। देश की जानी-मानी कंपनी एल एंड टी ने महज 26 दिन के भीतर पहाड़ों को चीरकर एक किलोमीटर से ज्यादा की सुरंग बनाकर नया रिकॉर्ड कायम किया है। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेल विकास निगम के साथ इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही कंपनी की भी तारीफ की है। इस सुरंग के बनने के साथ ही उत्तराखंड में त्रषिकेश से लेकर कर्णप्रयाग तक रेलवे मार्ग के काम में तेजी आ गई है।
रेलवे के इस प्रोजेक्ट को लेकर पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का कार्य टीम ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद केवल 26 दिनों में शिवपुरी से ब्यासी के मध्य 1,012 मीटर एनेटीएम (न्यू आस्ट्रियन टनलिंग मेथड) टनलिंग को पूरा करके एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
दरअसल, उत्तराखंड में रेल प्रोजेक्ट-2 में 12 नए रेलवे स्टेशन और 17 नई सुरंगें बनाई जानी हैं। इनमें से 8 मीटर व्यास वाली 11 सुरंगों की लंबाई छह किलोमीटर से ज्यादा है। इन सुरंगों में 6 मीटर व्यास की निकासी सुरंग भी शामिल हैं। इस प्रोजेक्ट में अब तक 35 किलोमीटर से ज्यादा सुरंगें बनाई जा चुकी हैं।
गौरतलब है कि 125 किलोमीटर लंबे प्रोजेक्ट के तहत देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और कर्णप्रयाग आपस में जोड़े जाएंगे। जिसमें 100 किलोमीटर रेल लाइन सुरंगों के भीतर ही होगी। वहीं दूसरी ओर केंद्र की सरकार ने विकास की गति को बढ़ाते हुए यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम यानी चारधाम यात्रा को भी रेलवे लाइन से जोड़ने पर भी काम शुरू कर दिया है।

×
Date : 21 April 2022 Posted By : EDITOR
रेलवे ने 26 दिन में पहाड़ों में सुरंग बनाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन

📰 Generate e-Paper Clip अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन नई दिल्ली: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुरू हो गया है. ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहा है. अब मुंबई के बाद CJP ने दिल्ली में भी […]

हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर

📰 Generate e-Paper Clip हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर न्यूयॉर्क। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमलों का सिलसिला जारी है। इसके बावजूद इस अहम जलमार्ग से कच्चे तेल का निर्यात हाल के हफ्तों में बढ़कर युद्ध से […]