मस्जिद पर लगने वाले लाउडस्पीकर को लेकर राज ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- स्पीकर तुरंत बंद किए जाएं, नहीं तो .. - Update Now News

मस्जिद पर लगने वाले लाउडस्पीकर को लेकर राज ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- स्पीकर तुरंत बंद किए जाएं, नहीं तो ..

 

नई दिल्ली। अमूमन, सियासी सूरमाओं की यह फितरत होती है कि वे किसी न किसी मसले पर कोई न कोई राय देते ही रहते हैं। कभी चर्चाओं में बने रहने के लिए तो कभी अपनी सियासी सक्रियता बयां करने के लिए। इसी कड़ी में अक्सर किसी भी मसले पर अपनी बेबाकी दिखाने में गुरेज करने वाले राज ठाकरे का एक बयान काफी सुर्खियों में है। अभी उनके इस बयान को लेकर खूब चर्चा हो रही है। राज ठाकरे ने यह बयान मस्जिद में लगने वाले लाउडस्पीकर को लेकर दिया है। द टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा है कि मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर को हटा लेना चाहिए। और सरकार को इस संदर्भ में उपयुक्त फैसला लेना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मैं किसी भी मजहब के खिलाफ नहीं हूं। लेकिन हमें एक बात पर गौर करना होगा कि क्या जब मजहब का निर्माण हुआ था, तो क्या उस वक्त लाउडस्पीकर था। अगर आप प्रार्थना करना चाहते हैं, तो अपने घर पर करिए। ठाकरे ने आगे कहा कि मस्जिदों पर लगाए गए लाउड स्पीकर तुरंत बंद नहीं किए तो मस्जिद के सामने लाऊड स्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये ग्वालियर जिले को दी 122 करोड़ रुपये के 54 विकास कार्यों की सौगात डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भितरवार पीएचसी बनेगा […]

जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय बाजार और रसोई तक पहुँचता दिख रहा है। वैश्विक उथल-पुथल के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और एलपीजी सप्लाई में […]