Raja Raghuvanshi Murder Case: Prime Accused Sonam

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम ने शिलांग कोर्ट में किया सरेंडर, 3 हफ्ते की थी मोहलत

शिलांग: देशभर में चर्चा का विषय बने राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. इस मामले की मुख्य आरोपी और राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी ने शिलांग कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत रद्द किए जाने के बाद सोनम को तीन सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का निर्देश दिया था. तय समय सीमा के अंदर कोर्ट पहुंचकर उसने सरेंडर की प्रक्रिया पूरी की.
जमानत रद्द होने से लगा बड़ा झटका
इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका मिला था. मेघालय सरकार की ओर से दाखिल अपील पर सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने उसकी जमानत रद्द कर दी थी. कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे दोबारा न्यायिक प्रक्रिया का सामना करने के निर्देश दिए थे.
6 महीने में ट्रायल पूरा करने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने केवल जमानत रद्द करने का आदेश ही नहीं दिया, बल्कि ट्रायल कोर्ट को भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं. अदालत ने कहा है कि इस मामले की सुनवाई छह महीने के भीतर पूरी की जाए. साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय में ट्रायल पूरा नहीं होता है तो सोनम दोबारा जमानत के लिए आवेदन कर सकती है.
परिवार को दिखी न्याय की उम्मीद
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राजा रघुवंशी के परिवार ने संतोष जताया था. राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने इसे न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया था. उन्होंने मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया को लेकर मेघालय सरकार के प्रयासों की भी सराहना की थी.

×
Date : 30 July 2026 Posted By : EDITOR
राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम ने शिलांग कोर्ट में किया सरेंडर, 3 हफ्ते की थी मोहलत
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP में कमर्शियल सिलेंडर महंगा, त्योहारों के वक्त महंगाई की मार

📰 Generate e-Paper Clip MP में कमर्शियल सिलेंडर महंगा, त्योहारों के वक्त महंगाई की मार UNN: अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही त्योहारी सीजन का उल्लास हर तरफ पसरने लगा है, लेकिन इसी खुशी के बीच बाजार और खान-पान के शौकीनों के लिए एक करारा झटका आया है. तेल कंपनियों ने 1 अक्टूबर से […]

हिमाचल सरकार ने फिर लिया 600 करोड़ का कर्ज, राज्य का कुल ऋण एक लाख करोड़ पार

📰 Generate e-Paper Clip हिमाचल सरकार ने फिर लिया 600 करोड़ का कर्ज, राज्य का कुल ऋण एक लाख करोड़ पार शिमला। आर्थिक संकट से जूझ रही हिमाचल की सुक्खू सरकार ने एक बार फिर बाजार से त्रण लेने का फैसला किया है। वित्त विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अभिषेक जैन की ओर से 600 […]