Rajasthan Anju Pakistan Alwar returned to India after 5 months

राजस्थान : अलवर से पाकिस्तान पहुंची अंजू 5 महीने बाद भारत वापस लौटी

जयपुर। राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी से पाकिस्तान पहुंची अंजू करीब 6 महीने बाद भारत वापस आ गई है। अंजू का पाकिस्‍तानी पति नसरुल्लाह उसे वाघा बॉर्डर पर छोड़ने आया था। नसरुल्लाह ने दावा किया है कि अंजू अपने बच्‍चों से मिलने के लिए भारत लौटी है। वह जल्‍द ही वापस पाकिस्‍तान आ जाएगी। बताया जा रहा है कि अंजू थॉमस को अभी बीएसएफ के कैंप में रखा गया है। नसरुल्लाह के अनुसार अंजू सिर्फ बच्चों की खातिर भारत जा रही है। उसे बच्चों की बहुत याद आती है। बच्चों से मिलकर वो वापस लौट आएगी। वीजा में कुछ दिक्कतें आ रही थीं, जिस कारण अंजू भारत नहीं लौट पा रही थी। हालांकि, अब डॉक्यूमेंट्स का काम लगभग पूरा हो चुका है।
टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान घूमने गई थी अंजू
बता दें कि अंजू राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी में अपने पति अरविंद और दो बच्चों के साथ रहती थी। वह टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान घूमने गई थी, लेकिन बाद में पता चला कि वह खैबर पख्तूनख्वा में रहने वाले नसरुल्लाह से मिलने गई है। बाद में पता चला कि नसरुल्लाह और अंजू के बीच अफेयर चल रहा था। पाकिस्तान जाने के बाद अंजू ने नसरुल्लाह के साथ निकाह भी कर लिया था। अंजू और नसरुल्लाह के निकाह की तस्वीर भी सामने आई थी।
फेसबुक पर हुई नसरुल्लाह से मुलाकात
साल 2020 में अंजू और नसरुल्लाह की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। नसरुल्लाह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले का रहने वाला है। फेसबुक पर जब दोनों की दोस्ती कुछ और आगे बढ़ी तो दोनों ने एक-दूसरे का कॉन्टैक्ट नंबर ले लिया। दोनों की बातचीत वॉट्सएप पर होने लगी। करीब दो साल तक यह बातचीत चलती रही। इसी बीच अंजू और नसरुल्लाह ने एक-दूसरे से मिलने की इच्छा जाहिर की, जब नसरुल्लाह ने भारत आने में असमर्थता जताई तो अंजू पाकिस्तान आने को तैयार हो गई।

×
Date : 30 November 2023 Posted By : EDITOR
राजस्थान : अलवर से पाकिस्तान पहुंची अंजू 5 महीने बाद भारत वापस लौटी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’

📰 Generate e-Paper Clip ‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’ गुवाहाटी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि असम पुलिस ने सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के 40 वालंटियर को गुवाहाटी में हिरासत में लिया है। दीपके ने कहा, असम […]