Rakshabandhan is a message mutual intimacy and unity Dr. Yadav

MP: रक्षाबंधन पर परस्पर आत्मीयता और एकजुटता बढ़ाने का संदेश दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

MP: रक्षाबंधन पर परस्पर आत्मीयता और एकजुटता बढ़ाने का संदेश दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राखी के पवित्र धागे जीवनभर साथ निभाने का संकल्प दिलाते हैं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी धर्मावलंबी बहनों को दीं रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी धर्मावलंबी बहनों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा सभी त्यौहारों में भाई-बहन के त्यौहार रक्षाबंधन का विशेष महत्व है, जो गरीब-अमीर, ऊंच-नीच और धर्मों के बंधन से परे केवल स्नेह की भाषा जानता है। राखी के त्यौहार पर स्नेह के पवित्र धागे जीवनभर साथ निभाने का संकल्प दिलाते हैं।
बहनों के प्रति अत्याचार का प्रतिकार था ऑपरेशन सिंदूर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बहनों के सुहाग के साथ आतंकवादियों द्वारा किए गए अत्याचार का प्रतिकार यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से किया। सौभाग्य का विषय है कि सम्पूर्ण विश्व इसका साक्षी बना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रक्षाबंधन के पावन पर्व की सभी को बधाई देते हुए परस्पर आत्मीयता और एकजुटता बढ़ाने का आव्हान किया है।
रक्षाबंधन पर स्वदेशी अपनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राखी के पवित्र धागे से लेकर उपहारों तक सभी स्वदेशी लाएं
स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और व्यापारियों की समृद्धि का मार्ग करें प्रशस्त
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पवित्र रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियों से स्वदेशी वस्तुएं अपनाने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर कहा कि रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र से लेकर उपहार तक सभी स्वदेशी ही लाएं। ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र से छोटे-छोटे स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और व्यापारियों की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वदेशी वस्तुएं अपनाने से गरीबों के चेहरे पर खुशियां आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]

Madhya Pradesh : इंदौर में राजघराना प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, अम्बिका और माही ने जीते खिताब

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh : इंदौर में राजघराना प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, अम्बिका और माही ने जीते खिताब आईबीडब्ल्यूई सोसायटी का सांस्कृतिक आयोजन सफल, 50 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर इंदौर। आईबीडब्ल्यूई सोसायटी द्वारा आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत ‘राजघराना मिस एंड मिसेज एवं गृहलक्ष्मी एमपी सीजन-2’ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया […]