ranbir launch trailer shamshera indore

वाईआरएफ की शमशेरा (Shamshera) का इन्दौर में ट्रेलर लॉन्च करेंगे रणबीर, संजय दत्त और वाणी

Mumbai: रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर निर्देशक करण मल्होत्रा के साथ वाईआरएफ के शमशेरा ट्रेलर का लॉन्च तीन अलग-अलग शहरों में करेंगे! इस मेगा ट्राई सिटी लॉन्च इवेंट के हिस्से के रूप में, इंदौर में फिल्म के सितारे ट्रेलर को अपने प्रशंसकों और मीडिया के सामने पेश करेंगे। इस लॉन्च के लिए वे इंदौर शहर के ट्रेजर आइलैंड मॉल का दौरा करेंगे।
सुपरस्टार रणबीर कपूर इस भव्य एक्शन एंटरटेनर के साथ पहली बार ‘लार्जर दैन लाइफ’ सिनेमाई हिंदी फिल्म नायक की भूमिका निभा रहे हैं। ब्लॉकबस्टर संजू के चार साल बाद बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाले रणबीर फिल्म की टीम के साथ 3 अलग-अलग शहरों में प्रशंसकों से मिलने और बातचीत करने के लिए पहुंचेंगे। दर्शकों के बीच हमेशा से लोकप्रिय संजय दत्त और खूबसूरत वाणी कपूर ट्रेलर लॉन्च में उनके साथ शामिल रहेंगे। डायरेक्टर करण मल्होत्रा भी इन तीन शहरों में इस इवेंट का हिस्सा होंगे।
शमशेरा की कहानी काज़ा के काल्पनिक शहर पर आधारित है, जहाँ एक योद्धा जनजाति को एक क्रूर सत्तावादी जनरल शुद्ध सिंह द्वारा कैद कर गुलाम बनाया जाता है और प्रताड़ित किया जाता है। यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो गुलाम बनता है फिर गुलामों का नेता। अपने कबीले के लिए एक दिव्य चरित्र बन जाता है। वह अपने कबीले की आजादी और सम्मान के लिए अथक संघर्ष करता है। उसका नाम शमशेरा है।
हाई-ऑक्टेन, एड्रेनालाईन-पंपिंग एंटरटेनर 1800 के दशक के भारत पर केंद्रित है। फिल्म में शमशेरा की भूमिका निभाने वाले रणबीर कपूर ने अभूतपूर्व भूमिका अदा की है। संजय दत्त इस विशाल कास्टिंग में रणबीर के कट्टर-दुश्मन की भूमिका निभा रहे हैं और रणबीर के साथ उनकी निर्णायक टक्कर देखते ही बनती है। ये दोनों खूंखार तरीके से बिना किसी तरह की रहम दिखाए एक-दूसरे के पीछे पड़ जाते हैं।
करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित इस भव्य एक्शन फ़िल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं। फ़िल्म 22 जुलाई, 2022 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

×
Date : 23 June 2022 Posted By : EDITOR
वाईआरएफ की शमशेरा (Shamshera) का इन्दौर में ट्रेलर लॉन्च करेंगे रणबीर, संजय दत्त और वाणी
News Image

वाईआरएफ की शमशेरा (Shamshera) का इन्दौर में ट्रेलर लॉन्च करेंगे रणबीर, संजय दत्त और वाणी

Mumbai: रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर निर्देशक करण मल्होत्रा के साथ वाईआरएफ के शमशेरा ट्रेलर का लॉन्च तीन अलग-अलग शहरों में करेंगे! इस मेगा ट्राई सिटी लॉन्च इवेंट के हिस्से के रूप में, इंदौर में फिल्म के सितारे ट्रेलर को अपने प्रशंसकों और मीडिया के सामने पेश करेंगे। इस लॉन्च के लिए वे इंदौर शहर के ट्रेजर आइलैंड मॉल का दौरा करेंगे।
सुपरस्टार रणबीर कपूर इस भव्य एक्शन एंटरटेनर के साथ पहली बार 'लार्जर दैन लाइफ' सिनेमाई हिंदी फिल्म नायक की भूमिका निभा रहे हैं। ब्लॉकबस्टर संजू के चार साल बाद बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाले रणबीर फिल्म की टीम के साथ 3 अलग-अलग शहरों में प्रशंसकों से मिलने और बातचीत करने के लिए पहुंचेंगे। दर्शकों के बीच हमेशा से लोकप्रिय संजय दत्त और खूबसूरत वाणी कपूर ट्रेलर लॉन्च में उनके साथ शामिल रहेंगे। डायरेक्टर करण मल्होत्रा भी इन तीन शहरों में इस इवेंट का हिस्सा होंगे।
शमशेरा की कहानी काज़ा के काल्पनिक शहर पर आधारित है, जहाँ एक योद्धा जनजाति को एक क्रूर सत्तावादी जनरल शुद्ध सिंह द्वारा कैद कर गुलाम बनाया जाता है और प्रताड़ित किया जाता है। यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो गुलाम बनता है फिर गुलामों का नेता। अपने कबीले के लिए एक दिव्य चरित्र बन जाता है। वह अपने कबीले की आजादी और सम्मान के लिए अथक संघर्ष करता है। उसका नाम शमशेरा है।
हाई-ऑक्टेन, एड्रेनालाईन-पंपिंग एंटरटेनर 1800 के दशक के भारत पर केंद्रित है। फिल्म में शमशेरा की भूमिका निभाने वाले रणबीर कपूर ने अभूतपूर्व भूमिका अदा की है। संजय दत्त इस विशाल कास्टिंग में रणबीर के कट्टर-दुश्मन की भूमिका निभा रहे हैं और रणबीर के साथ उनकी निर्णायक टक्कर देखते ही बनती है। ये दोनों खूंखार तरीके से बिना किसी तरह की रहम दिखाए एक-दूसरे के पीछे पड़ जाते हैं।
करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित इस भव्य एक्शन फ़िल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं। फ़िल्म 22 जुलाई, 2022 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Ramayana Movie Review – मूवी रिव्यू: भव्यता, भावनाओं और आस्था का संगम है ‘रामायण पार्ट 1’

📰 Generate e-Paper Clip Ramayana Movie Review – मूवी रिव्यू: भव्यता, भावनाओं और आस्था का संगम है ‘रामायण पार्ट 1’ रणबीर कपूर बने श्रीराम, यश का रावण अवतार प्रभावशाली डायरेक्टर :नितेश तिवारी रेटिंग:3.5 रणबीर कपूर ने निभाया राम का किरदार, यश के रावण अवतार ने खींचा ध्यान, साई पल्लवी की सादगी और रवि दुबे के अभिनय […]

THIS DIWALI, BRING HOME THE CELEBRATIONS, FAMILY DRAMA AND LOTS OF LOVE WITH ‘DILWALI DIWALI’ AND ‘MEETHE MEIN KYA HAI’ ON NETFLIX

📰 Generate e-Paper Clip THIS DIWALI, BRING HOME THE CELEBRATIONS, FAMILY DRAMA AND LOTS OF LOVE WITH ‘DILWALI DIWALI’ AND ‘MEETHE MEIN KYA HAI’ ON NETFLIX From heartwarming family reunions to unexpected twists and festive chaos, Netflix brings two stories that capture the many flavours of Diwali, making for the perfect family watch this festive […]