Gair Rang Panchami on March 19 in Indore Madhya Pradesh

Madhya Pradesh – Indore: इंदौर में रंग पंचमी पर 19 मार्च को निकलेगी रंगारंग गेर

 Madhya Pradesh – Indore: इंदौर में रंग पंचमी पर 19 मार्च को निकलेगी रंगारंग गेर

व्यवस्थाओं को जिला प्रशासन, पुलिस और आयोजकों के संयुक्त प्रयासों से बनाया जायेगा और अधिक बेहतर

गेर की व्यवस्थाओं को लेकर आयोजकों के साथ प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न

इंदौर : इंदौर में आगामी 19 मार्च को रंग पंचमी का पर्व परम्परागत रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। इस दिन शहर के निर्धारित मार्गों से रंगारंग गेर भी निकाली जायेगी। पूरा शहर रंगों से सराबोर रहेगा। गेर में हुड़दंग करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। गेर की व्यवस्थाओं को जिला प्रशासन, पुलिस और आयोजकों के संयुक्त प्रयासों से और अधिक बेहतर बनाया जायेगा।
यह जानकारी आज यहां कलेक्टर कार्यालय में गेर की व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस कमिश्नर श्री संतोष सिंह और कलेक्टर श्री आशीष सिंह की विशेष उपस्थिति में हुई बैठक में दी गई। बैठक में आयोजकों के साथ जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा और एडिशनल पुलिस कमिश्नर श्री अमित सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि गेर आयोजन की तैयारियां प्रारंभ हो गई है। गेर शहर में परम्परागत रूप से निर्धारित मार्गों से निकाली जायेगी। राधा-कृष्ण फाग यात्रा के साथ टोरी कार्नर, मारल क्लब, रसिया कार्नर, संगम कार्नर और जूनी इंदौर क्षेत्र से माधव फाग यात्रा निकलेगी। आयोजकों ने गेर के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने गेर आयोजकों से कहा कि वे अपनी-अपनी गेर निर्धारित समय के साथ तय क्रम से ही निकाले। समय एवं अनुशासन का विशेष रूप से पालन करें। वे यह तय करें कि किसी भी तरह की हुड़दंग नहीं हो। पूर्ण शालीनता बनी रहे। कोई भी अवांछित सामग्री का उपयोग नहीं करें और न ही गेर में शामिल लोगों पर फेंके। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि इंदौर की गौरवशाली परम्परा गेर को और अधिक बेहतर बनाने के लिए आर्थिक मदद भी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि गेर के दौरान ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम के प्रावधानों का पालन किया जाये। अश्लील और अभद्र गाने नहीं बजाये जाये। उन्होंने बताया गेर को यूनेस्कों की धरोहर सूची में शामिल करने का प्रयास जारी है। भारत सरकार के संस्कृति विभाग को आगामी कार्यवाही के लिए आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करा दिये गए है।
बैठक में पुलिस कमिश्नर श्री संतोष सिंह ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी। व्यवस्थाओं को देखते हुए सभी स्वागत मंच रोड़ के एक ही तरफ लगवाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि गेर में किसी भी तरह की हुडदंग करने वालों को छोड़ा नहीं जायेगा। हथियार सहित पकडें जाने पर संबंधित असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। गेर के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहेंगे। सीसीटीवी और वीडियों कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखी जायेगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरे गेर मार्ग को सेक्टर के रूप में विभाजित कर सुरक्षा प्रबंध किये जायेंगे। सेक्टर वाईज कंट्रोल रूम भी बनाया जायेगा। सुरक्षा प्रबंध के लिए पूरे मार्ग पर डीसीपी को नोडल अधिकारी बनाया जायेगा। नागरिकों से आग्रह किया गया कि गेर में गड़बड़ी करने वाले तत्वों और हथियार रखने वालों की सूचना तुरन्त पुलिस को दी जाये। मदिरा पीकर शांति भंग करने वालों के विरूद्ध भी कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि गेर इंदौर की गौरवशाली धरोहर है। इसे सबके सहयोग से और अधिक बेहतर बनाया जाये। वालिंटियर की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करें। महिला वालिंटियर भी तैनात करें। उन्हें पहचान पत्र भी दिये जाये। सभी गेर आयोजक आपस में समन्वय रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

LataAsha Mangeshkar Institute of Medical Sciences Foundation Stone Ceremony & Condolence Meet Held in Pune Today

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱LataAsha Mangeshkar Institute of Medical Sciences Foundation Stone Ceremony & Condolence Meet Held in Pune Today Pune: Pune witnessed a deeply emotional and significant milestone as the Foundation Stone Ceremony of the LataAsha Mangeshkar Institute of Medical Sciences took place at Nandoshi, Sinhagad Road. The occasion was marked by a […]

MP: नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिवनी मालवा को मिली 1000 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगात 972 करोड़ रूपए से अधिक की लागत से होगा 72 कि.मी. लंबे नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे का उन्नयन और पुनर्निर्माण मुख्यमंत्री डॉ. यादव […]