RBI cuts repo rate by 50 basis points

आरबीआई ने रेपो रेट में की 50 बेसिस पॉइंट्स की कटौती

– ब्याज दरों में कटौती से होमलोन और ऑटोलोन स‎हित सभी कर्ज होंगे सस्ते

नई दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को रेपो रेट को 50 बेसिस पॉइंट्स कटौती की घोषणा कर दी। इसी के साथ रेपो रेट घटकर 5.50 फीसदी हो गई है। कैश रिजर्व रेश्यो (सीआरआर) 4 फीसदी से घटाकर 3 फीसदी कर दिया गया है। आरबीआई ने पॉ​लिसी रूख अकोमडटिव से बदलकर न्यूट्रल किया। इससे पहले फरवरी 2025 और अप्रैल 2025 में रेपो रेट में 0.25-0.25 फीसदी की कटौती की गई थी, जिसके बाद ये घटकर 6.00 फीसदी पर पहुंच गया था। ब्‍याज दरों में कटौती का असर आम लोगों की रिटेल लोन की मंथली किस्त (ईएमआई) पर पड़ेगा। इसी के साथ आरबीआई ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा है। वहीं चालू वित्त वर्ष में रिटेल महंगाई दर के अनुमान को 4 फीसदी से घटाकर 3.7 फीसदी कर दिया गया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि एमपीसी ने लिक्विडिटी एडजस्टमेंट सुविधा के तहत पॉलिसी रेपो रेट को 50 आधार अंकों से घटाकर 5.5 फीसदी करने का फैसला किया है। यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इसके साथ ही स्थायी जमा सुविधा दर 5.25 फीसदी पर समायोजित हो जाएगी। मार्जिनल स्टेंडिंग फैसिलिटी दर और बैंक दर 5.75 फीसदी पर समायोजित हो जाएगी। गवर्नर ने कहा ‎कि वैश्विक अर्थव्यवस्था नाजुक बनी हुई है। वैश्विक चिंताओं के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूती, स्थिरता और अवसर प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था बहुत तेज गति से बढ़ रही है। हम अपने विकसित भारत के विजन को और भी तेजी से आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था निवेशकों को अपार अवसर प्रदान करती है। वैश्विक स्तर पर टैरिफ संबंधी चिंताओं के टलने से अनिश्चितताएं कुछ कम हुई हैं। देश के एग्रीकल्चर और इंडस्ट्री प्रोडक्शन में मजबूती बनी हुई है, जबकि निजी खपत में भी तेजी देखी जा रही है। शहरी क्षेत्रों में मांग में सुधार के संकेत मिले हैं और निवेश की रफ्तार में भी बढ़त देखने को मिल रही है। सर्विस सेक्टर में उल्लेखनीय तेजी बनी हुई है, हालांकि निर्यात के मोर्चे पर अब भी चिंता बरकरार है।

×
Date : 07 June 2025 Posted By : EDITOR
आरबीआई ने रेपो रेट में की 50 बेसिस पॉइंट्स की कटौती
News Image

आरबीआई ने रेपो रेट में की 50 बेसिस पॉइंट्स की कटौती

- ब्याज दरों में कटौती से होमलोन और ऑटोलोन स‎हित सभी कर्ज होंगे सस्ते

नई दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को रेपो रेट को 50 बेसिस पॉइंट्स कटौती की घोषणा कर दी। इसी के साथ रेपो रेट घटकर 5.50 फीसदी हो गई है। कैश रिजर्व रेश्यो (सीआरआर) 4 फीसदी से घटाकर 3 फीसदी कर दिया गया है। आरबीआई ने पॉ​लिसी रूख अकोमडटिव से बदलकर न्यूट्रल किया। इससे पहले फरवरी 2025 और अप्रैल 2025 में रेपो रेट में 0.25-0.25 फीसदी की कटौती की गई थी, जिसके बाद ये घटकर 6.00 फीसदी पर पहुंच गया था। ब्‍याज दरों में कटौती का असर आम लोगों की रिटेल लोन की मंथली किस्त (ईएमआई) पर पड़ेगा। इसी के साथ आरबीआई ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा है। वहीं चालू वित्त वर्ष में रिटेल महंगाई दर के अनुमान को 4 फीसदी से घटाकर 3.7 फीसदी कर दिया गया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि एमपीसी ने लिक्विडिटी एडजस्टमेंट सुविधा के तहत पॉलिसी रेपो रेट को 50 आधार अंकों से घटाकर 5.5 फीसदी करने का फैसला किया है। यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इसके साथ ही स्थायी जमा सुविधा दर 5.25 फीसदी पर समायोजित हो जाएगी। मार्जिनल स्टेंडिंग फैसिलिटी दर और बैंक दर 5.75 फीसदी पर समायोजित हो जाएगी। गवर्नर ने कहा ‎कि वैश्विक अर्थव्यवस्था नाजुक बनी हुई है। वैश्विक चिंताओं के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूती, स्थिरता और अवसर प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था बहुत तेज गति से बढ़ रही है। हम अपने विकसित भारत के विजन को और भी तेजी से आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था निवेशकों को अपार अवसर प्रदान करती है। वैश्विक स्तर पर टैरिफ संबंधी चिंताओं के टलने से अनिश्चितताएं कुछ कम हुई हैं। देश के एग्रीकल्चर और इंडस्ट्री प्रोडक्शन में मजबूती बनी हुई है, जबकि निजी खपत में भी तेजी देखी जा रही है। शहरी क्षेत्रों में मांग में सुधार के संकेत मिले हैं और निवेश की रफ्तार में भी बढ़त देखने को मिल रही है। सर्विस सेक्टर में उल्लेखनीय तेजी बनी हुई है, हालांकि निर्यात के मोर्चे पर अब भी चिंता बरकरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]

टाटा एआईए का नया वेलनेस प्रोग्राम ‘वाइटैलिटी’, आपके जीवन में पाँच साल तक जोड़ने का उद्देश्य

📰 Generate e-Paper Clip टाटा एआईए का नया वेलनेस प्रोग्राम ‘वाइटैलिटी’, आपके जीवन में पाँच साल तक जोड़ने का उद्देश्य वैज्ञानिक रिसर्च पर आधारित टाटा एआईए लाइफ की इस नई पेशकश में जीवन सुरक्षा के साथ रोज़ की स्वस्थ आदतों पर मिलेंगे रिवॉर्ड्स मुंबई: क्या हो अगर रोज़मर्रा की छोटी-छोटी आदतें आपकी उम्र में कुछ […]