Royal Challengers Bangalore Reach IPL 2026 Final via Qualifier 1

RCB vs GT Qualifier 1: IPL 2026 के फाइनल में पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू

RCB vs GT Qualifier 1: IPL 2026 के फाइनल में पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू

RCB in IPL 2026 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर में कमाल का प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली. धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम के मैदान में बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में 254 रन बनाए. जवाब में गुजरात टाइटंस की बैटिंग पूरी तरह फेल साबित हुई और वो 162 रनों पर सिमट गई. इसके साथ ही उसने फाइनल में पहुंचने का पहला मौका गंवा दिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम लगातार दूसरी बार और आईपीएल इतिहास में पांचवीं बार फाइनल में पहुंची है. अब इस टीम के पास अपना खिताब बचाने का बड़ा मौका है. पिछले सीजन आरसीबी ने पंजाब को हराकर पहली बार आईपीएल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था.रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत की स्क्रिप्ट उसके बल्लेबाजों ने लिखी. विराट कोहली ने 25 गेंदों में 43 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दी लेकिन मिडिल ऑर्डर में उतरे कप्तान रजत पाटीदार ने पूरा मैच एकतरफा कर दिया. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने महज 33 गेंदों में नाबाद 93 रन बनाए. इस खिलाड़ी ने अपनी पारी में 9 छक्के और 5 चौके लगाए. पाटीदार का स्ट्राइक रेट 281 से ज्यादा का रहा. पाटीदार के अलावा क्रुणाल पंड्या ने भी 43 रनों की पारी खेली, जिसके दम पर बेंगलुरु का स्कोर 254 रनों तक पहुंच गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds Phra Wachirayan Wi has been arrested on suspicion of embezzling £2million for his monastery, alongside a suspected female accomplice he was caught having sex with Ayutthaya के बौद्ध मठ के अब्बट पर बड़ा एक्शन, […]

BRICS Summit: PM मोदी और गुटेरस की अहम मुलाकात, वैश्विक संघर्षों पर हुआ मंथन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱BRICS Summit: PM मोदी और गुटेरस की अहम मुलाकात, वैश्विक संघर्षों पर हुआ मंथन नई दिल्ली। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव एंटोनियो गुटेरस और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच शुक्रवार को द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया और यूक्रेन […]