कोहली के शतक के दम पर आरसीबी ने हैदराबाद को आठ विकेट से हराया - Update Now News

कोहली के शतक के दम पर आरसीबी ने हैदराबाद को आठ विकेट से हराया

 

हैदराबाद। आईपीएल 2023 के 65वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया है। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 186 रन बनाए थे। इसके जवाब में आरसीबी ने 19.2 ओवर में दो विकेट खोकर 187 रन बना लिए और मैच अपने नाम कर लिया। आरसीबी के लिए अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने अपनी फॉर्म में वापसी करते हुए आईपीएल में अपना छठा शतक लगाया। फाफ डुप्लेसिस ने उनका अच्छा साथ दिया और दोनों ने पहले विकेट के लिए 172 रन की साझेदारी की।
इन दोनों की साझेदारी ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को एकतरफा अंदाज में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आठ विकेट से जीत दिलाई। इसके साथ ही आरसीबी की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी जीवंत हैं, जबकि हैदराबाद पहले ही इस दौड़ से बाहर हो चुका है। आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपना आखिरी मैच जीतना होगा और रन रेट के मामले में मुंबई से आगे रहना होगा। दोनों टीमों को एक-एक लीग मैच खेलना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया UNN: IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लगातार तीसरी हार मिली। टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 43 रन से हरा दिया। रविवार के दूसरे मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी […]

IPL 2026 – GT vs RR Highlights: राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से हरा दिया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 IPL 2026 – GT vs RR Highlights: राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से हरा दिया राजस्थान के लिए ध्रुव जुरेल ने 75 और यशस्वी जायसवाल ने 55 रन बनाए IPL में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने शुक्रवार को खेले गए दिन के दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को […]