Record voting took place in the second phase of Bihar Assembly

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में भी हुई रिकॉर्ड वोटिंग

शाम 5 बजे तक 67.14 फीसद मतदान हुआ दर्ज

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदाताओं ने रिकॉर्ड उत्साह दिखाया, जिसके चलते शाम 5 बजे तक औसतन 67.14 फीसद वोटिंग रिकॉर्ड की गई। जानाकरी अनुसार 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मंगलवार को जबरदस्त वोटिंग दर्ज की गई, जो बिहार में सर्वाधिक वोटिंग का एक नया रिकॉर्ड बनने जैसा है। इससे पहले चुनाव के पहले चरण में 65 फीसद से ज्यादा वोटिंग दर्ज की गई थी।
बिहार विधानसभा के दूसरे चरण में मंगलवार सुबह 7 बजे शुरु हुई वोटिंग में मतदाताओं ने प्रारंभ से ही जबरदस्त उत्साह दिखाया। मतदान के शुरुआती और मध्य घंटों में यह वृद्धि 2020 के चुनाव के मुकाबले 12 से 13 फीसद ज्यादा दर्ज की गई थी, जिसने शाम 5 बजे तक एक नया रिकॉर्ड बना दिया।
सुबह 9 बजे तक : 14.55 फीसद
सुबह 11 बजे तक : 31.38 फीसद (2020 के मुकाबले 12.01फीसद ज्यादा)
दोपहर 1 बजे तक : 47.62फीसद (2020 के मुकाबले 13.77फीसद ज्यादा)
शाम 3 बजे तक : 60.40फीसद
शाम 5 बजे तक : 67.14फीसद (2020 के मुकाबले 13.68फीसद अधिक)
यही नहीं चार जिलों में तो 70 फीसद से ज्यदा मतदान दर्ज किया गया है। इसके साथ ही शाम 5 बजे तक के मतदान आंकड़ों के अनुसार सीमांचल क्षेत्र के जिलों ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है, जो कि मतदाताओं के उत्साह को दर्शाता है। अररिया जिले में मतदान प्रतिशत सबसे अधिक 76.26 फीसद, पूर्णिया जिले में 75.23 फीसद, किशनगंज में 73.79 फीसद और मधुबनी में 70.69 फीसद मतदान दर्ज किया गया।

×
Date : 11 November 2025 Posted By : EDITOR
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में भी हुई रिकॉर्ड वोटिंग
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]