Reliance, HDFC and consumer stocks boosted the market

रिलायंस, एचडीएफसी और कंज्यूमर शेयरों के बदौलत दौड़ा बाजार

मुंबई । एशियाई बाजारों से मजबूत संकेत के बाद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 और सेंसेक्स शुक्रवार को करीब 1 प्रतिशत चढ़कर बंद हुए। रिलायंस, एचडीएफसी और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और कंज्यूमर शेयरों में बढ़त से बाजार को बूस्ट मिला।
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ 80,897 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 81,905.17 अंक तक चढ़ गया था। अंत में यह 769.09 अंक चढ़कर 81,721.08 पर बंद हुआ। सन फार्मा को छोड़ सेंसेक्स की सभी 29 कंपनियां हरे निशान में रही। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 भी 24,639.50 अंक के लेवल पर खुला। बाद में इसमें तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान यह 24,909.05 अंक तक पहुंचा था। अंत में यह 243.45 अंक की मजबूती के साथ 24,853.15 पर बंद हुआ।
ब्रोडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स क्रमशः 0.64 प्रतिशत और 0.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं निफ्टी एफएमसीजी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स ने दूसरों से बेहतर प्रदर्शन किया। ये क्रमशः 1.63 प्रतिशत और 1.08 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। आईटी, फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल, पीएसयू बैंक, तेल और गैस और रियल्टी भी बढ़त में रहे। इसमें 0.95 प्रतिशत तक की तेजी आई।
शेयर बाजार के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को सन फार्मा (1.84 प्रतिशत की गिरावट) को छोड़कर सेंसेक्स के अन्य सभी 29 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। इसमें इटरनल, पावर ग्रिड, आईटीसी, बजाज फिनसर्व और नेस्ले इंडिया के शेयरों में 3.51 प्रतिशत से 1.83 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई।
एशियाई बाजार शुक्रवार को ऊंचे स्तर पर खुले। निवेशकों ने क्षेत्रभर से आए आर्थिक आंकड़ों की समीक्षा की। जापान के निक्केई इंडेक्स में 0.80 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। जबकि व्यापक टॉपिक्स सूचकांक 0.71 प्रतिशत ऊपर रहा। कोस्पी 0.12 प्रतिशत बढ़ा और एएसएक्स 200 में 0.36 प्रतिशत की हल्की बढ़त दर्ज की गई। जापान में अप्रैल महीने में मुख्य मुद्रास्फीति (कोर इन्फ्लेशन) 3.5 प्रतिशत तक बढ़ गई। इसकी एक बड़ी वजह चावल की कीमतों में तेज़ी रही। यह आंकड़ा सरकार की तरफ से शुक्रवार को जारी किया गया। यह डेटा बैंक ऑफ जापान की मौद्रिक नीति को और जटिल बना सकता है। वह मौजूदा अमेरिकी टैरिफ के प्रभावों के बीच दरों में संभावित विराम पर विचार कर रहा है।

×
Date : 24 May 2025 Posted By : EDITOR
रिलायंस, एचडीएफसी और कंज्यूमर शेयरों के बदौलत दौड़ा बाजार
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

टीसीएस ने जगुआर रेसिंग के साथ बढ़ाई पार्टनरशिप, फॉर्मुला ई के जेन-4 युग में संभालेगी ऑफिशियल एआई पार्टनर का जिम्मा

📰 Generate e-Paper Clip टीसीएस ने जगुआर रेसिंग के साथ बढ़ाई पार्टनरशिप, फॉर्मुला ई के जेन-4 युग में संभालेगी ऑफिशियल एआई पार्टनर का जिम्मा नया सहयोग अत्याधुनिक डिजिटल नवाचार और वैश्विक स्तर की इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन मिश्रण है, जो रेस ट्रैक पर और उससे बाहर भरोसे को मजबूत करने के साथ-साथ शानदार प्रदर्शन को […]

बढ़ते डिजिटल फ्रॉड के बीच एयरटेल ने 98.4 बिलियन स्पैम कॉल्स को ब्लॉक किया

📰 Generate e-Paper Clip बढ़ते डिजिटल फ्रॉड के बीच एयरटेल ने 98.4 बिलियन स्पैम कॉल्स को ब्लॉक किया एआई-संचालित ‘सेफ नेटवर्क’ समाधानों ने 4.4 बिलियन स्पैम मैसेज की पहचान की और 1.62 मिलियन से अधिक दुर्भावनापूर्ण लिंक ब्लॉक किए Mumbai: भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था तेजी से विस्तार कर रही है, लेकिन इसके साथ ही साइबर […]