Remove Bhajanlal Save Rajasthan trending on top

Trending Top BHAJANLAL SHARMA – ट्रेंडिंग टॉप पर : भजनलाल हटाओ राजस्थान बचाओ” ट्रेंडिंग टॉप पर, सोशल मीडिया बना सियासी रणभूमि

Trending Top BHAJANLAL SHARMA – ट्रेंडिंग टॉप पर : भजनलाल हटाओ राजस्थान बचाओ” ट्रेंडिंग टॉप पर, सोशल मीडिया बना सियासी रणभूमि

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को देशभर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर ट्रेंडिंग टॉपिक बने, लेकिन वजह कोई सरकारी योजना या विकास कार्य नहीं बल्कि एक विरोधी नारा रहा, “भजनलाल हटाओ राजस्थान बचाओ”. रात 9 बजे तक इस हैशटैग के साथ 72,000 से ज्यादा पोस्ट किए जा चुके हैं, जिससे यह न सिर्फ राजस्थान बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर ट्रेंडिंग नंबर वन पर पहुंच गया. इस ट्रेंड के साथ ही “भजनलाल इस्तीफा दो” जैसे कई हैशटैग भी जोर पकड़ते दिखे. इस अचानक उभरे ट्रेंड पर कांग्रेस ने जहां सियासी हमला बोला, वहीं बीजेपी और सरकार की आईटी सेल डिफेंस मोड में नजर आई.
कांग्रेस का हमला: कांग्रेस प्रवक्ता यशवर्धन सिंह ने कहा कि,”यह हैशटैग केवल एक सोशल मीडिया ट्रेंड नहीं है बल्कि यह हर आम नागरिक की आवाज है जो मौजूदा सरकार की विफलताओं से दुखी है. कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, किसानों पर अत्याचार और मंत्रियों की मनमानी ने जनता को निराश किया है.” उन्होंने आगे कहा कि सरकार को अब जनता का गुस्सा समझना चाहिए, क्योंकि लोग अब सोशल मीडिया के माध्यम से अपने असंतोष को जाहिर कर रहे हैं.
बीजेपी का पलटवार: जैसे ही विरोधी ट्रेंड उभरा, बीजेपी और सरकार की आईटी सेल तुरंत एक्टिव हुई. उन्होंने सरकार की योजनाओं को उजागर करते हुए काउंटर हैशटैग “भजनलाल मतलब भरोसा” चलाया. आईटी सेल की ओर से पोस्ट किए गए बयानों में भजनलाल सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याण योजनाओं और “गुड गवर्नेंस” की बात की गई. बीजेपी समर्थकों ने दावा किया कि “यह ट्रेंड कांग्रेस द्वारा प्रायोजित है, जो लोगों को गुमराह कर रही है. भजनलाल शर्मा जनता के भरोसे पर खरे उतर रहे हैं.
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया था कि “भजनलाल शर्मा को खुद उनकी पार्टी के अंदर ही हटाने की साजिश चल रही है.

×
Date : 04 July 2025 Posted By : EDITOR
Trending Top BHAJANLAL SHARMA – ट्रेंडिंग टॉप पर : भजनलाल हटाओ राजस्थान बचाओ” ट्रेंडिंग टॉप पर, सोशल मीडिया बना सियासी रणभूमि
News Image

Trending Top BHAJANLAL SHARMA - ट्रेंडिंग टॉप पर : भजनलाल हटाओ राजस्थान बचाओ" ट्रेंडिंग टॉप पर, सोशल मीडिया बना सियासी रणभूमि

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को देशभर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर ट्रेंडिंग टॉपिक बने, लेकिन वजह कोई सरकारी योजना या विकास कार्य नहीं बल्कि एक विरोधी नारा रहा, "भजनलाल हटाओ राजस्थान बचाओ". रात 9 बजे तक इस हैशटैग के साथ 72,000 से ज्यादा पोस्ट किए जा चुके हैं, जिससे यह न सिर्फ राजस्थान बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर ट्रेंडिंग नंबर वन पर पहुंच गया. इस ट्रेंड के साथ ही "भजनलाल इस्तीफा दो" जैसे कई हैशटैग भी जोर पकड़ते दिखे. इस अचानक उभरे ट्रेंड पर कांग्रेस ने जहां सियासी हमला बोला, वहीं बीजेपी और सरकार की आईटी सेल डिफेंस मोड में नजर आई.
कांग्रेस का हमला: कांग्रेस प्रवक्ता यशवर्धन सिंह ने कहा कि,"यह हैशटैग केवल एक सोशल मीडिया ट्रेंड नहीं है बल्कि यह हर आम नागरिक की आवाज है जो मौजूदा सरकार की विफलताओं से दुखी है. कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, किसानों पर अत्याचार और मंत्रियों की मनमानी ने जनता को निराश किया है." उन्होंने आगे कहा कि सरकार को अब जनता का गुस्सा समझना चाहिए, क्योंकि लोग अब सोशल मीडिया के माध्यम से अपने असंतोष को जाहिर कर रहे हैं.
बीजेपी का पलटवार: जैसे ही विरोधी ट्रेंड उभरा, बीजेपी और सरकार की आईटी सेल तुरंत एक्टिव हुई. उन्होंने सरकार की योजनाओं को उजागर करते हुए काउंटर हैशटैग "भजनलाल मतलब भरोसा" चलाया. आईटी सेल की ओर से पोस्ट किए गए बयानों में भजनलाल सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याण योजनाओं और "गुड गवर्नेंस" की बात की गई. बीजेपी समर्थकों ने दावा किया कि "यह ट्रेंड कांग्रेस द्वारा प्रायोजित है, जो लोगों को गुमराह कर रही है. भजनलाल शर्मा जनता के भरोसे पर खरे उतर रहे हैं.
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया था कि "भजनलाल शर्मा को खुद उनकी पार्टी के अंदर ही हटाने की साजिश चल रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]