RENAULT’S URBAN NIGHT LIMITED EDITION OF KIGER,

रेनो इंडिया अर्बन नाइट लिमिटेड एडिशन की पूरी रेंज लॉन्च

नई दिल्ली : रेनो इंडिया अर्बन नाइट लिमिटेड एडिशन की पूरी रेंज लॉन्च करने की घोषणा कर काफी उत्साहित है, जिसमें कंपनी के नए प्रॉडक्ट्स, काइगर ट्राइबर और क्विड का पूरा संकलन शामिल है। स्टाइलिश और शहरी सुविधाओं के फीचर्स के अनोखे मिश्रण से लैस अर्बन नाइट लिमिटेड एडिशन त्योहार के सीजन में उत्साह और उमंग का माहौल बनाने के लिए बिल्कुल तैयार है। रेनो इंडिया का अर्बन नाइट लिमिटेड एडिशन शानदार बाहरी डिजाइन का दावा करता है। यह खूबसूरती और अनोखे स्टाइल के बेहतरीन मिश्रण की शानदार झलक पेश करता है। इस गाड़ी की खूबसूरती सभी के मन को मोहित कर लेती है। बेहतरीन स्टेल्थ ब्लैक बॉडी कलर के साथ स्टारडस्ट सिल्वर ऐक्सेंट्स इस लिमिटेड एडिशन की कार की बाहरी सजावट में चार चाँद लगाते हैं। ट्राइबर और क्विड के लिए स्टेल्थ ब्लैक एक्स्टीरियर कलर इस रेंग में एक नया संकलन है। अर्बन नाइट लिमिटेड एडिशन की कारें सड़क पर दमदार और आकर्षक मौजूदगी दर्ज कराती है। सड़क पर चलती इस कार को एकबारगी नजर उठाकर देखने के लिए कारों के दूसरे शौकीन मजबूर हो जाएंगे। अर्बन नाइट के इंटीरियर्स में आपको स्मार्ट मिरर मॉनिटर्स ऑफर किए जाते हैं। केबिन में सभी के मन को लुभाने वाली अनुकूल और आधुनिक लाइटिंग सिस्टम के साथ जगमगाती स्कफ प्लेट उपभोक्ताओं को बेहतर अनुभव प्रदान करती है। स्मार्ट मिरर मॉनिटर 9.66 इंच की कलर स्क्रीन के साथ मिलने वाला अपनी तरह का अनोखा फीचर है। रेनो इंडिया के कंट्री सीईओ और प्रबंध निदेशक, श्री वेंकटरराम मामिल्लापल्ले ने नई लॉन्चिंग पर अपना उत्साह जाहिर करते हुए कहा, “रेनो के पूरे परिवार के लिए यह रोमांचक घोषणा है, जिसमें हमारे डीलर, इंडस्ट्री और कर्मचारी शामिल हैं। युवा उपभोक्ता जबर्दस्त अर्बन नाइट लिमिटेड एडिशन के साथ अपनी पर्सनैलिटी का बोल्ड अंदाज पेश करेंगे। उपभोक्ताओं को नए-नए अनुभव प्रदान करने के लिए यह हमारे समर्पण की झलक पेश करता है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह लिमिटेड एडिशन बढ़ते हुए रेनो के परिवार में अन्य कई उपभोक्ताओं का स्वागत करने में सक्षम होगा।“

×
Date : 08 September 2023 Posted By : EDITOR
रेनो इंडिया अर्बन नाइट लिमिटेड एडिशन की पूरी रेंज लॉन्च
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

टाटा एआईए का नया वेलनेस प्रोग्राम ‘वाइटैलिटी’, आपके जीवन में पाँच साल तक जोड़ने का उद्देश्य

📰 Generate e-Paper Clip टाटा एआईए का नया वेलनेस प्रोग्राम ‘वाइटैलिटी’, आपके जीवन में पाँच साल तक जोड़ने का उद्देश्य वैज्ञानिक रिसर्च पर आधारित टाटा एआईए लाइफ की इस नई पेशकश में जीवन सुरक्षा के साथ रोज़ की स्वस्थ आदतों पर मिलेंगे रिवॉर्ड्स मुंबई: क्या हो अगर रोज़मर्रा की छोटी-छोटी आदतें आपकी उम्र में कुछ […]

टीवीएस मोटर ने किया बोल्ड यूथफुल नई टीवीएस रेडियॉन का अनावरण

📰 Generate e-Paper Clip टीवीएस मोटर ने किया बोल्ड यूथफुल नई टीवीएस रेडियॉन का अनावरण नई पीढ़ी का फुल एलईडी हेडलैंप, खास सिग्नेचर लाइटिंग और डायनामिक ग्राफिक्स वाला बोल्ड नया डिज़ाइन आधुनिक और प्रीमियम लुक के लिए नया एलईडी टेल लैंप और एलईडी टर्न सिग्नल पहले की तरह सबसे लंबी सीट और RTMi से युक्त […]