There is a huge drop in demand of jewelers even before Dhanteras

Dhanteras 2024 : धनतेरस से पहले ही ज्वैलर्स की डिमांड में भारी गिरावट

 

धनतेरस से पहले ही ज्वैलर्स की डिमांड में भारी गिरावट

नई दिल्लीः भारत में आभूषणों के थोक और खुदरा विक्रेताओं का मानना है कि इस धनतेरस पर मांग कम रहेगी और खासतौर से मात्रा में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि भले ही सीमा शुल्क कम हो, लेकिन दिवाली के त्योहार से पहले पीली धातु की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। सोने की कीमत इस समय दिल्ली में 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है, जबकि चांदी की कीमत एक लाख रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर गई है।
सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुवनकर सेन ने कहा कि बिक्री के मामले में, कीमत बढ़ने के बाद मात्रा में कमी आएगी। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले धनतेरस की तुलना में इस साल मात्रा के लिहाज से बिक्री में कम से कम 10-12 प्रतिशत की गिरावट होगी, क्योंकि कीमतें बहुत बढ़ गई हैं। हम मूल्य के लिहाज से बिक्री में लगभग 12-15 प्रतिशत की वृद्धि हासिल कर सकते हैं।” इस बार वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण सोने की कीमत बहुत तेजी से बढ़ी है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतें अबतक के उच्चतम स्तर पर हैं।
कॉमट्रेंड्ज रिसर्च के सह-संस्थापक और सीईओ ज्ञानशेखर त्यागराजन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कीमतें बढ़ने के कारण उपभोक्ताओं की रुचि कुछ कम हुई है। हालांकि, जैसा कि दशकों से होता आ रहा है, निवेशक समय के साथ ऊंची कीमतों के आदी हो जाते हैं और मांग फिर से बढ़ जाती है। पीएन गाडगिल के प्रबंध निदेशक सौरभ गाडगिल ने कहा कि मात्रा के लिहाज से उद्योग के पिछले साल के स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है।
आभूषण खुदरा विक्रेता कल्याण ज्वेलर्स के प्रबंध निदेशक टी एस कल्याणरामन ने कहा, ‘‘दूसरी तिमाही के दौरान ग्राहकों की अच्छी संख्या को देखते हुए हम त्योहारों के दौरान बिक्री को लेकर आशान्वित हैं। त्योहारों के लिए पहले से दिये जाने वाले ऑर्डर भी अच्छे दिख रहे हैं।” वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के क्षेत्रीय सीईओ (भारत) सचिन जैन ने कहा कि सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बावजूद ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि त्योहारों के कारण सोने की खरीदारी में फिर से उछाल आया है।

 

×
Date : 24 October 2024 Posted By : EDITOR
Dhanteras 2024 : धनतेरस से पहले ही ज्वैलर्स की डिमांड में भारी गिरावट
News Image

 

धनतेरस से पहले ही ज्वैलर्स की डिमांड में भारी गिरावट

नई दिल्लीः भारत में आभूषणों के थोक और खुदरा विक्रेताओं का मानना है कि इस धनतेरस पर मांग कम रहेगी और खासतौर से मात्रा में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि भले ही सीमा शुल्क कम हो, लेकिन दिवाली के त्योहार से पहले पीली धातु की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। सोने की कीमत इस समय दिल्ली में 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है, जबकि चांदी की कीमत एक लाख रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर गई है।
सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुवनकर सेन ने कहा कि बिक्री के मामले में, कीमत बढ़ने के बाद मात्रा में कमी आएगी। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले धनतेरस की तुलना में इस साल मात्रा के लिहाज से बिक्री में कम से कम 10-12 प्रतिशत की गिरावट होगी, क्योंकि कीमतें बहुत बढ़ गई हैं। हम मूल्य के लिहाज से बिक्री में लगभग 12-15 प्रतिशत की वृद्धि हासिल कर सकते हैं।'' इस बार वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण सोने की कीमत बहुत तेजी से बढ़ी है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतें अबतक के उच्चतम स्तर पर हैं।
कॉमट्रेंड्ज रिसर्च के सह-संस्थापक और सीईओ ज्ञानशेखर त्यागराजन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कीमतें बढ़ने के कारण उपभोक्ताओं की रुचि कुछ कम हुई है। हालांकि, जैसा कि दशकों से होता आ रहा है, निवेशक समय के साथ ऊंची कीमतों के आदी हो जाते हैं और मांग फिर से बढ़ जाती है। पीएन गाडगिल के प्रबंध निदेशक सौरभ गाडगिल ने कहा कि मात्रा के लिहाज से उद्योग के पिछले साल के स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है।
आभूषण खुदरा विक्रेता कल्याण ज्वेलर्स के प्रबंध निदेशक टी एस कल्याणरामन ने कहा, ‘‘दूसरी तिमाही के दौरान ग्राहकों की अच्छी संख्या को देखते हुए हम त्योहारों के दौरान बिक्री को लेकर आशान्वित हैं। त्योहारों के लिए पहले से दिये जाने वाले ऑर्डर भी अच्छे दिख रहे हैं।'' वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के क्षेत्रीय सीईओ (भारत) सचिन जैन ने कहा कि सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बावजूद ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि त्योहारों के कारण सोने की खरीदारी में फिर से उछाल आया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

टाटा एआईए का नया वेलनेस प्रोग्राम ‘वाइटैलिटी’, आपके जीवन में पाँच साल तक जोड़ने का उद्देश्य

📰 Generate e-Paper Clip टाटा एआईए का नया वेलनेस प्रोग्राम ‘वाइटैलिटी’, आपके जीवन में पाँच साल तक जोड़ने का उद्देश्य वैज्ञानिक रिसर्च पर आधारित टाटा एआईए लाइफ की इस नई पेशकश में जीवन सुरक्षा के साथ रोज़ की स्वस्थ आदतों पर मिलेंगे रिवॉर्ड्स मुंबई: क्या हो अगर रोज़मर्रा की छोटी-छोटी आदतें आपकी उम्र में कुछ […]

टीवीएस मोटर ने किया बोल्ड यूथफुल नई टीवीएस रेडियॉन का अनावरण

📰 Generate e-Paper Clip टीवीएस मोटर ने किया बोल्ड यूथफुल नई टीवीएस रेडियॉन का अनावरण नई पीढ़ी का फुल एलईडी हेडलैंप, खास सिग्नेचर लाइटिंग और डायनामिक ग्राफिक्स वाला बोल्ड नया डिज़ाइन आधुनिक और प्रीमियम लुक के लिए नया एलईडी टेल लैंप और एलईडी टर्न सिग्नल पहले की तरह सबसे लंबी सीट और RTMi से युक्त […]