Reynolds 1-Day Vertical Filmmaking Workshop

रीलॉइड की 1-दिवसीय वर्टिकल फिल्ममेकिंग वर्कशॉप ने दिखाया भारत का भविष्य वर्टिकल एंटरटेनमेंट में

मुंबई – रीलॉइड ने सफलतापूर्वक अपनी 1-दिवसीय वर्टिकल फिल्ममेकिंग वर्कशॉप आयोजित की, जिसमें नए फिल्मकार, फिल्म छात्र और इंडस्ट्री के विशेषज्ञ शामिल हुए। इस वर्कशॉप में एक्टिंग, राइटिंग, सिनेमैटोग्राफी और एडिटिंग के ज़रिए वर्टिकल कहानी कहने की कला पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम का समापन एक खास पैनल डिस्कशन से हुआ, जिसमें फिल्म, लेखन और टेक्नोलॉजी से जुड़े बड़े नामों ने वर्टिकल माइक्रोड्रामा के भविष्य पर अपने विचार रखे। रीलॉइड के सीईओ श्री रोहित गुप्ता ने कहा, “भारत, चीन के बाद अगली बड़ी एंटरटेनमेंट वेव के लिए तैयार है। एक अरब से ज्यादा मोबाइल दर्शकों के साथ, भारत वर्टिकल रिवॉल्यूशन में लीड कर सकता है।”

मिर्ज़ापुर वेब सीरीज़ के सह-लेखक श्री विनीत कृष्णा ने बताया कि कैसे उन्होंने ओटीटी से माइक्रोड्रामा राइटिंग तक का सफर तय किया। उन्होंने कहा कि 60–90 सेकंड की वर्टिकल कहानियां लिखना चुनौती भी है और मौका भी। सोनी इंडिया के श्री सुनील गवई, श्री संधीव नायर और श्री ईशान सिंह ने लाइव डेमो में दिखाया कि वर्टिकल शूटिंग, लाइटिंग और ऑब्जेक्ट की पोज़िशनिंग मोबाइल स्क्रीन पर कहानी कहने में कितनी अहम है। उन्होंने बताया कि सोनी के मिररलेस कैमरे जैसी प्रोफेशनल तकनीक से छोटे वर्टिकल फिल्मों की क्वालिटी और भी बढ़ सकती है। वर्कशॉप में प्रतिभागियों ने खुद भी स्क्रिप्ट लिखकर, एक्टिंग करके, शूटिंग और एडिटिंग कर अपने वर्टिकल माइक्रोड्रामा बनाए।
श्री गुप्ता ने कहा, “ऐसे वर्कशॉप्स नए कहानीकारों को ताकत देते हैं। हमारे लिए वर्टिकल केवल एक फॉर्मेट नहीं, बल्कि सिनेमा की नई भाषा है। रीलॉइड भारत का अंतरराष्ट्रीय प्लेटफ़ॉर्म है।”

×
Date : 17 September 2025 Posted By : EDITOR
रीलॉइड की 1-दिवसीय वर्टिकल फिल्ममेकिंग वर्कशॉप ने दिखाया भारत का भविष्य वर्टिकल एंटरटेनमेंट में
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव नवंबर में सभी लंबित स्वीकृतियां प्राप्त कर ले घाटों की एप्रोच रोड, पेयजल, सीवरेज और श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं को दें सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों के लिए विकसित करें वैकल्पिक बाजार भोपाल : […]

Ranbir Kapoor, Yash-Starrer Ramayana Opens Advance Bookings October 20

📰 Generate e-Paper Clip Ranbir Kapoor, Yash-Starrer Ramayana Opens Advance Bookings October 20 The epic, starring Ranbir Kapoor, Rocking Star Yash and Sai Pallavi, opens advance bookings across all major ticketing platforms on Dussehra. Mumbai: Advance bookings for Ramayana, starring Ranbir Kapoor, Rocking Star Yash and Sai Pallavi, open October 20, on the auspicious occasion […]